Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bureaucracy set for major reshuffle after IAS promotions, RK sudhanshu L fanai read all

उत्तराखंड: नौकरशाही में पदोन्नति के बाद होंगे बड़े बदलाव, आरके सुधांशु और एल फैनई बनेंगे अपर मुख्य सचिव

Fri, 20 Nov 2026 11:30 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

उत्तराखंड शासन में नए साल के साथ प्रशासनिक तस्वीर भी बदलने वाली है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में कई बैच के आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति और स्थायीकरण को मंजूरी दी गई है। इसके बाद शासन में वरिष्ठ पदों पर नई तैनातियों का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand bureaucracy set for major reshuffle after IAS promotions, RK sudhanshu L fanai read all
सचिव शैलेश बगोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़े स्तर पर डीपीसी के बाद पदोन्नतियां होने वाली हैं। इससे कई बदलाव भी होंगे। नए साल से कई आईएएस के प्रमोशन होने के बाद नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। शासन में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हो गई है। बैठक में 1997 से लेकर 2024 बैच तक के कई अधिकारियों की पदोन्नति और स्थायीकरण पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन

कौन से अधिकारी को किस पद मुहर

अपर मुख्य सचिव (लेवल-17) : 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस आरके सुधांशु और एलएल फैनई को लेवल-15 से पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाने पर मुहर लगी है।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्तर : 2002 बैच के नितेश झा और शैलेश बगोली अब प्रमुख सचिव बनेंगे, जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात राधिका झा और डी सेंथिल पांडियन को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव स्तर : 2011 बैच के नितिन भदौरिया और ललित मोहन रयाल को सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी। प्रतिनियुक्ति पर गए आशीष श्रीवास्तव को प्रोफार्मा लाभ मिलेगा। इसी बैच के कर्मेंद्र सिंह का लिफाफा हरिद्वार जमीन घोटाले में चल रही विभागीय कार्रवाई के कारण बंद रखा गया है।

अन्य बैच : 2014 बैच के विनीत तोमर, मनुज गोयल, रोहित मीणा और संजय कुमार को सेलेक्शन ग्रेड (लेवल-13) और 2023 बैच की गौरी प्रभात और दीक्षिता जोशी को सीनियर स्केल (6600 ग्रेड-पे) मिलेगा। 2024 बैच के अंशुल भट्ट, हर्षिता सिंह और स्नेहित कुंवर सिंह के स्थायीकरण को भी हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा, 2018 बैच के छह अधिकारियों को लेवल-12 देने के लिए जल्द ही अलग से फाइल चलाई जाएगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने डीपीसी की पुष्टि की है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन

वीआरएस से शीर्ष स्तर पर अधिकारियों की कमी

नियमों के तहत अपेक्स स्केल पर प्रमोशन के लिए होने वाली डीपीसी में इसी स्तर के कम से कम दो वरिष्ठ अधिकारियों का होना अनिवार्य है। उत्तराखंड में वर्तमान में लेवल-17 पर केवल मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ही हैं। पूर्व में आईएएस मनीषा पंवार, राकेश कुमार और भूपेंद्र औलख जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के वीआरएस लेने के कारण शीर्ष स्तर पर अधिकारियों का संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कोरम पूरा करने के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के निदेशक को नामित किया था, जो डीपीसी में शामिल हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed