फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Bus Accident: घायलों ने सुनाई आपबीती...चिल्लाते रहे यात्री, चालक तेज रफ्तार में दौड़ाता रहा बस

Thu, 13 Jun 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Bus Accident injured Told aap beeti Passengers kept screaming driver kept driving at high speed
उत्तरकाशी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

चालक बहुत तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। हमें डर लग रहा था। बस में सवार सभी यात्री चिल्ला-चिल्लाकर चालक को रफ्तार कम करने के लिए कह रहे थे, लेकिन उसने नहीं सुना और बेफ्रिक होकर पहाड़ी रास्तों पर बस दौड़ाता रहा। चालक की मनमानी के कारण ही बस खाई में गिर गई।



यह कहना है गंगनानी बस हादसे में घायल यात्रियों का। जिला अस्पताल में भर्ती यात्रियों ने हादसे की आपबीती सुनाते हुए कहा कि गंगनानी में हुआ हादसा बस चालक की मनमर्जी और लापरवाही के कारण हुआ है।

जिला अस्पताल में भर्ती नैनीताल के लालकुआं निवासी मोहनचंद्र व यूएस नगर की कल्पना रावत ने बताया कि मंगलवार को सुबह तीन बजे वह गंगोत्री धाम के दर्शन कर भटवाड़ी लौट रहे थे। जब बस जाम में फंसी तो उसके बाद चालक बस को तेजी से दौड़ा रहा था। उन्होंने और अन्य यात्रियों ने चालक को कई बार बस की गति कम करने को कहा। लेकिन वह नहीं माना। चढ़ाई के बाद उतरते समय अचानक तीव्र मोड़ आया, जिस पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी।

Uttarkashi Bus Accident: 17 घायलों का एम्स में उपचार जारी, चार की हालत गंभीर, 13 खतरे से बाहर

Uttarkashi Bus Accident injured Told aap beeti Passengers kept screaming driver kept driving at high speed
उत्तरकाशी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

हो गया था हादसे का आभास
कल्पना रावत ने बताया कि बस की गति इतनी तेज थी कि उन्हें लग गया था कि कुछ बुरा होने वाला है। ऐसा सोचा ही था कि पलक झपकते ही बस सीधे सड़क से लुढ़कते हुए खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई। बस पेड़ पर नहीं अटकती तो शायद कोई नहीं बचता। बस को सैंज भटवाड़ी पहुंचना था। जो कि घटनास्थल से करीब 18 किमी दूर था। सैंज पहुंचने से पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई।

Uttarkashi Bus Accident injured Told aap beeti Passengers kept screaming driver kept driving at high speed
यात्रियों को बस से निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

हादसे वाले दिन ही बस में सवार हुए थे लीलाधर
हादसे में घायल मोहनचंद्र ने बताया कि बस में दो सीटें खाली थी। हादसे वाले दिन ही लीलाधर पांडेय दूसरी बस से उनकी बस में सवार हुए थे। लीलधर के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Bus Accident injured Told aap beeti Passengers kept screaming driver kept driving at high speed
पेड़ पर अटकी बस - फोटो : अमर उजाला

साथियों ने स्थगित की यात्रा
कल्पना रावत ने बताया कि उनके साथ 72 यात्रियों का जत्था चारधाम यात्रा पर आया था। जो दो बसों में सवार थे। लेकिन हादसे के बाद अन्य यात्रियों ने भी यात्रा स्थगित कर दी है। कल्पना रावत ने बताया कि अब हादसे के बाद उनका कोई भी साथी यात्रा नहीं करना चाहता। जबकि उन्हें गंगोत्री व यमुनोत्री दर्शन के बाद केदारनाथ रवाना होना था।

विज्ञापन
Uttarkashi Bus Accident injured Told aap beeti Passengers kept screaming driver kept driving at high speed
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

कुछ घायल यात्रियों ने सुबह चार बजे गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करने की बात कही थी। तीन बजे रात प्रस्थान करना तो बहुत जल्दी है। ऐसा कुछ है तो इसकी जांच की जाएगी।
- अर्पण यदुवंशी, एसपी उत्तरकाशी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed