{"_id":"6a8e97d9617eedb84c094c9a","slug":"leopard-attacks-11-year-old-girl-in-uttarkashi-chinyalisaur-injured-in-arm-read-all-updates-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: गुलदार ने 11 वर्षीय पर बच्ची हमला कर किया घायल, मां और दादी के साथ घास लेने गई थी जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: गुलदार ने 11 वर्षीय पर बच्ची हमला कर किया घायल, मां और दादी के साथ घास लेने गई थी जंगल
Wed, 26 Aug 2026 01:14 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 PM IST
सार
मां और दादी के साथ घास लेने जंगल गई बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल बच्ची को लेकर परिजन उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल बच्ची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जेस्टवाड़ी गांव में बुधवार सुबह गुलदार ने घास लेने गई 11 वर्षीय कशिश पुत्री अरविंद बिष्ट पर हमला कर दिया। घटना डाडारी तोक की बताई जा रही है। कशिश अपनी मां और दादी के साथ घास लेने गई थी, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
गुलदार ने बालिका की बाजू पर नाखून मारकर उसे घायल कर दिया। कशिश के चिल्लाने पर उसकी मां और दादी ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।
ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन
परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गुलदार के हमले के बाद जेस्टवाड़ी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन