फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra: 16 जून को हरिद्वार में उमड़ेगी भीड़, इस बार बन रहे छह खास योग, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त

Tue, 11 Jun 2024 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 on 16 June six yoga being formed know auspicious time for Snan Uttarakhand News in Hindi
गंगा स्नान करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चारधाम यात्रा सीजन और गर्मियों की छुट्टी की वजह से हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ रही है। रोज शहर में जाम लग रहा है। इसी बीच 16 जून को श्रीगंगा दशहरा है। इस स्नान पर्व हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भीड़ और अधिक बढ़ने से परेशानी भी बढ़ेगी। पुलिस और प्रशासन ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।



पुरोहितों का मानना है कि गंगा दशहरा का पर्व तब से शुरू हुआ जब से मां गंगा धरती पर अवतरित होकर हरिद्वार में आईं। इसी दिन गंगा पुत्र भीष्म का भी जन्मदिन होता है। मान्यता है कि इस दिन हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने से 10 प्रकार के पापों का शमन होता है।

Chardham Yatra: केदारनाथ और बदरीनाथ में चार तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 109 की जा चुकी जान

Ganga Dussehra 2024 on 16 June six yoga being formed know auspicious time for Snan Uttarakhand News in Hindi
गंगा पूजा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी कनखल हरिद्वार के प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि देवभूमि शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक दृष्टि से मोक्षदायिनी धरती है। गंगा दशहरा का महात्म्य 10 योग से भी जुड़ा है। इसी योगिनियों में मां गंगा का अवतरण हरिद्वार में हुआ।

Ganga Dussehra 2024 on 16 June six yoga being formed know auspicious time for Snan Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन योग की गणना ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, दिन बुधवार, हस्त नक्षत्र, कन्या राशि में चंद्रमा, वृष राशि में सूर्य, तातिल करण आदि से जोड़ा जाता है। इस 10 योग में इस बार गंगा दशहरा पर छह योग बन रहे हैं। प्राय: कई वर्ष में इतने योग नहीं बनते हैं, इसलिए भी इस बार का गंगा दशहरा स्नान ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 on 16 June six yoga being formed know auspicious time for Snan Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

स्नान पर्व पर विशेष रूप से दस प्रकार के फल, 10 प्रकार के रंग, 10 प्रकार की मिठाई, 10 प्रकार के वस्त्र से मां गंगा का पूजन का विधान है। 12 बजे से 2 बजे तक स्नान का शुभ मुहूर्त है।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 on 16 June six yoga being formed know auspicious time for Snan Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि अगर जो लोग पूजन नहीं कर सकते हैं वह स्नान के बाद 10 बार मां गंगा के मंत्रों का जाप करेंगे तो शुभ मुहूर्त में वह भी फलदायी होता है। यही नहीं इस अभिजीत मुहूर्त में कोई भी कार्य किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed