{"_id":"6a8e9fe39bfbf933ef00b91f","slug":"uttarakhand-cabinet-decision-new-rules-to-be-framed-for-the-lokayukta-search-committee-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड कैबिनेट फैसला: लोकायुक्त खोजबीन समिति के लिए बनेगी नई नियमावली, पैनल तैयार करने में करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड कैबिनेट फैसला: लोकायुक्त खोजबीन समिति के लिए बनेगी नई नियमावली, पैनल तैयार करने में करेगी मदद
Wed, 26 Aug 2026 01:44 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:44 PM IST
सार
धामी कैबिनेट बैठक में लोकायुक्त खोजबीन समिति के लिए नई नियमावली बनाने के फैसला लिया गया है। यह पैनल तैयार करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लोकायुक्त संस्था के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत लोकायुक्त खोजबीन समिति के कार्यकलापों का निर्धारण नियमावली, 2026 तैयार की जा रही है। यह नियमावली लोकायुक्त संस्था के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए उपयुक्त नामों का पैनल तैयार करने में मदद करेगी। यह पैनल चयन समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। नियमावली का उद्देश्य खोजबीन समिति की कार्य अवधि निर्धारित करना है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन
इसमें समिति के सदस्यों को दिए जाने वाले भत्ते भी तय किए जाएंगे। साथ ही, नामों के पैनल के चयन की रीति भी निर्धारित की जाएगी। यह प्रक्रिया उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 और लोकायुक्त अधिनियम (संशोधन) 2014 की धारा 4 के प्रावधानों के अधीन होगी।
विज्ञापन