फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Bus Accident Treatment of 17 injured continues in Rishikesh AIIMS four critical 13 out of danger

Uttarkashi Bus Accident: 17 घायलों का एम्स में उपचार जारी, चार की हालत गंभीर, 13 खतरे से बाहर

Wed, 12 Jun 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jun 2024 09:18 PM IST
सार

गंगोत्री से लौटते हुए तीर्थयात्रियों की एक बस गंगोत्री-उत्तरकाशी मार्ग पर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई थी। घायल हुए 17 तीर्थयात्रियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए बुधवार की सुबह एम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Uttarkashi Bus Accident Treatment of 17 injured continues in Rishikesh AIIMS four critical 13 out of danger
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना के 17 घायलों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है। एम्स प्रशासन के अनुसार, चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अन्य 13 घायल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम को गंगोत्री से लौटते हुए तीर्थयात्रियों की एक बस गंगोत्री-उत्तरकाशी मार्ग पर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में घायल हुए 17 तीर्थयात्रियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए बुधवार की सुबह एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना पर एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


Roorkee Crime: भगवानपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, ईदगाह के पास पुलिया के नीचे मिला शव, एक दिन से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी बस दुर्घटना के भर्ती किए गए घायलों में 11 पुरुष और छह महिलाएं हैं। घायल नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, बरेली, सहारनपुर, मेरठ आदि शहरों के हैं। घायलों में नैनीताल निवासी महेंद्र (65) व लीलाधर (56), बुलंदशहर निवासी विजय (25) और उत्तरकाशी निवासी पूरण सिंह (53) की हालत नाजुक बनी हुई है। महेंद्र के सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि विजय के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें हैं। लीलाधर के सिर की सर्जरी की जा चुकी है। पूरण सिंह के भी सिर में गंभीर चोटें हैं।

ये खतरे से बाहर
अन्य घायलों में हल्द्वानी निवासी नवीन (54), उषा जोशी (50), नैनीताल निवासी रमेश चंद (62), गीता (59), दीपा (55), सहारनपुर निवासी विनोद (55), रेखा रस्तोगी (50), बरेली निवासी संध्या (46), संजय (57), मेरठ निवासी अनुज (27), ऊधमसिंहनगर निवासी पदमा (70), महेश (65) और भूपेंद्र (42) हैं। इनमें से कुछ घायलों के कंधे और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर पाया गया है। बताया कि सभी घायलों की आवश्यक मेडिकल जांचें और उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed