फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में तूफान ने मचाया कोहराम, तीन की मौत, चार घायल

Wed, 08 Jun 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 08 Jun 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
three people killed in thunderstorm at rudrapur
नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में इनोवा कार पर पेड़ गिर गया। - फोटो : amar ujala

तेज अंधड़ के चलते मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में इनोवा कार पर पेड़ गिर गया। इससे मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। शवों को बमुश्किल क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। कार में रामपुर के व्यापारी धर्मेंद्र अग्रवाल का परिवार सवार था जो जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था।

उत्तराखंड में तूफान ने मचाया कोहराम, तीन की मौत, चार घायल

three people killed in thunderstorm at rudrapur
नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में इनोवा कार पर पेड़ गिर गया।

सराफा बाजार रामपुर निवासी धर्मेंद्र अग्रवाल रामपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। मंगलवार को वह इनोवा कार संख्या एचआर 38आर 3640 पर परिवार के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। इनोवा में उनकी पत्नी रेखा, पुत्र अक्षत, पुत्रवधू पल्लवी, पौत्र अभिनव और नौकर ओमपाल सवार थे। कार को चालक मदन चला रहा था। इनोवा जब रुद्रपुर से 7 किमी दूर नैनीताल रोड पर पहुंची तो अचानक तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई।

उत्तराखंड में तूफान ने मचाया कोहराम, तीन की मौत, चार घायल

three people killed in thunderstorm at rudrapur
नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में इनोवा कार पर पेड़ गिर गया।

सड़क पर अचानक पेड़ गिरने लगे। चालक ने खतरा भांपते हुए कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान तेज अंधड़ में एक विशालकाय पेड़ इनोवा के अगले हिस्से पर आ गिरा। हादसे में कार चालक मदन और आगे की सीट पर बैठी अक्षत की पत्नी पल्लवी और उसकी गोद में बैठा 3 वर्षीय पुत्र अभिनव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे धर्मेंद्र अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, ओमपाल और रेखा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में तूफान ने मचाया कोहराम, तीन की मौत, चार घायल

three people killed in thunderstorm at rudrapur
नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में इनोवा कार पर पेड़ गिर गया।

दुर्घटनाग्रस्त इनोवा से करीब बीस मीटर की दूरी पर हल्द्वानी की ओर जा रही कार डीएल1सीक्यू 7255 पर भी यूकेलिप्टिस का एक विशाल पेड़ आ गिरा जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग से विशाल पेड़ कार के बोनट पर गिरा और कार में सवार 4 लोग बाल-बाल गए।

विज्ञापन

उत्तराखंड में तूफान ने मचाया कोहराम, तीन की मौत, चार घायल

three people killed in thunderstorm at rudrapur
नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में इनोवा कार पर पेड़ गिर गया।

इस कार में दिल्ली निवासी कमल अपनी पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। उधर, घटना की सूचना पर एसडीएम एपी वाजपेयी, एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। अधिकारियों ने क्रेन से पेड़ हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed