फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: राजधानी में एक घर के आंगन में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ये सांप, आईयूसीएन की लाल सूची में है शामिल

Fri, 05 Aug 2022 12:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Rescue team caught Himalayan white lipped pit viper in Dehradun See Photos
हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दून में पिछले साल वन विभाग की रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञों ने दुर्लभ प्रजाति के सांपों में शुमार ब्रोंजबैंक ट्री स्नेक और मसूरी से ब्लैक बेलीड कोरल प्रजाति के सांपों के पकड़ने के बाद अब विशेषज्ञों की टीम ने हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप को पकड़ा है। सहस्रधारा क्षेत्र से हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप को पकड़कर सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।

दूसरी ओर भारतीय वन्यजीव संस्थान के सरीसृप विज्ञानियों का कहना है कि उत्तराखंड समेत देश के कई हिमालयी राज्यों में हिमालयन व्हाइट लिप्ट पिट वाइपर पाया जाता है, ऐसे में पकड़ा गया सांप हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर हो सकता है। सहस्रधारा रोड निवासी ऋषभ काला बृहस्पतिवार की सुबह घर के आंगन में लगे पेड़ों छटाई कर रहे थे।

इसी बीच उन्होंने हरे रंग के दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी को दी तो प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर विभागीय रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सांप को जैसे तैसे पकड़ा। फिलहाल पकड़े गए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। 

Rescue team caught Himalayan white lipped pit viper in Dehradun See Photos
हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

पहली बार इस प्रजाति का सांप पकड़ा

रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञों को दावा है कि पकड़ा गया सांप हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर है, जो पहली बार राजधानी दून में पकड़ा गया है। उधर, पकड़े गए सांप के संबंध में जब भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ सरीसृप विज्ञानी डॉक्टर अभिजीत दास से जानकारी ली गई तो बताया कि उत्तराखंड समेत देश के हिमालयी राज्यों में हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर पाया जाता है। ऐसे में इस प्रजाति के सांप का पकड़ा जाना अचंभित करने वाली बात नहीं है। यह हो सकता है कि रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञों ने पहली बार इस प्रजाति का सांप पकड़ा हो। 

Rescue team caught Himalayan white lipped pit viper in Dehradun See Photos
हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

आईयूसीएन की लाल सूची में शामिल है सांप

हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर दुर्लभ प्रजाति के सांपों में शामिल है। भारत समेत दुनिया के दक्षिण एशिया के कई देशों में इस प्रजाति के सांपों के तेजी से कम हो रही संख्या के चलते इंटरनेशनल यूनियन ऑफ कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) इस प्रजाति के सांप को लाल सूची में डाला है। भारत, म्यांमार, बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस समेम कई देशों में भ्रांतियाें के चलते कई लोग इस प्रजाति के सांप का शिकार दवाओं के लिए भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rescue team caught Himalayan white lipped pit viper in Dehradun See Photos
हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

हरि पत्तियों के बीच शिकार में माहिर 

विज्ञानियों की माने तो पकड़ा गया हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप हरी घासों और पत्तियों के बीच लगाकर शिकार करता है। शरीर का रंग हरा होने से सांप हरी घास और पत्तियों के बीच छुप जाता है, ऐसे में शिकार को आभास ही नहीं होता कि सांप का डेरा है। शिकार के नजदीक आने के साथ ही तेजी से हमला करता है और फिर शिकार को कब्जे में ले लेता है। सरीसृप विज्ञानियों के मुताबिक, पक्षी, मेंढक, छिपकली इसके पसंदीदा शिकार हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ नाला में बंद होने से मरीज को ले जाना हुआ मुश्किल, SDRF के जवान बने मददगार

 

विज्ञापन
Rescue team caught Himalayan white lipped pit viper in Dehradun See Photos
हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण एशिया के कई देशों में पाया जाता है

सरीसृप विज्ञानियों की मानें, तो व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप भारत के हिमालय राज्यों के अलावा असम और झारखंड में भी पाया जाता है। इसके अलावा सांप की प्रजाति म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, साउथ चीन, इंडोनेशिया समेत दक्षिण एशिया के कई देशों में पाया जाता है। इसकी उम्र नौ से 10 साल होती है और यह 60 सेमी से 80 सेमी लंबा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed