फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी ने खुद चुकाई थी बाबा केदार के रुद्राभिषेक की फीस, बताए 80 के दशक के किस्से 

Wed, 10 May 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरदून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरदून Updated Wed, 10 May 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
pm Modi paid fees for Rudrabhishek in kedarnath

बुधवार को केदारनाथ धाम के कापाटोद्घाटन के मौके पर पहुंचे पीएम मोदी ने हर क‌िसी के द‌िल पर राज कर ल‌िया। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का आधे घंटे तक रूद्राभ‌िषेक क‌िया। लेक‌िन इससे जुड़ा जो सच सामने आया है वह आपको हैरान कर देगा।

pm Modi paid fees for Rudrabhishek in kedarnath

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक की फीस साढे़ छह हजार रुपये का खुद भुगतान किया। उन्होंने पांच-पांच सौ के नए नोट मंदिर समिति को देकर उसकी बकायदा रसीद कटवाई। 

pm Modi paid fees for Rudrabhishek in kedarnath

80 के दशक में केदारनाथ क्षेत्र में आध्यात्मिक चिंतन के लिए आए मोदी ने बीजेपी नेताओं को कई दिलचस्प जानकारियां भी दी। मसलन, उन्होंने बताया कि किस जगह खडे़ होकर फोटो खिंचवाने से ऐसा प्रतीत होता है कि आपके हाथ के नीचे मंदिर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm Modi paid fees for Rudrabhishek in kedarnath

पीएम के साथ केदारनाथ में मौजूद रहे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इन बातों का खुलासा किया है। महाराज ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में पीएम के केदारनाथ दौरे को लेकर कई सारी बातें कीं। उन्होंने कहा कि पीएम ने केदारनाथ आकर एक नया इतिहास रचा है।

विज्ञापन
pm Modi paid fees for Rudrabhishek in kedarnath

पूरे देश में सुरक्षित उत्तराखंड के संदेश का प्रभावी प्रसार हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए एक पूरा प्लान उनके स्तर पर पीएम को सौंपा गया है। पीएम को महाराज ने नीलांग क्षेत्र की वो तस्वीरें भी दिखाई, जहां पर केदारनाथ मंदिर की आकृति पहाड़ पर दिखाई देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed