फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2021: तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख पार, सांयकालीन आरती के लिए केदारनाथ पहुंचे हजारों श्रद्धालु, तस्वीरें...

Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Thousands of devotees arrived for evening aarti in Kedarnath photos
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

चारधाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की आंकड़ा एक लाख पार हो गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या की शर्त हटने के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है।



उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुताबिक बुधवार को चारों धामों में 7876 यात्रियों ने दर्शन किए। जिसमें बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक 2418 यात्रियों ने दर्शन किए। अब तक चारों धामों में 103860 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने से केदारपुरी बाबा के जयकारों से गूंज रही है। साथ ही सांयकालीन आरती में भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। बीते पांच अक्तूबर को ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद से धाम में प्रतिदिन शिव भक्तों की संख्या बढ़ रही है। 

चारधाम यात्रा 2021: दर्शन के लिए केदारनाथ आए पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

बुधवार को केदारनाथ में शाम तक 4000 से अधिक शिव भक्त दर्शन कर चुके थे। वहीं सायंकालीन आरती में भी 1500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि बीते 18 सितंबर से अभी तक 48 हजार से अधिक केदारनाथ में बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा 2021: 25 दिनों में यमुनोत्रीधाम पहुंचे 10 हजार से ज्यादा भक्त, कपाट बंद होने में बचे बस तीन हफ्ते

Chardham Yatra 2021: Thousands of devotees arrived for evening aarti in Kedarnath photos
केदारनाथ में सांयकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ यात्रा के दिनों दिन रफ्तार पकड़ने से होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालकों को अच्छी बुकिंग मिल रही है। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी नियमित ग्राहक मिल रहे हैं। यात्रा से केदारघाटी से लेकर पैदल मार्ग व धाम में रौनक बनी हुई है। वहीं, हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए हेली कंपनियों के कार्यालय काउंटरों पर सुबह से यात्रियों की भीड़ लग रही है।

Chardham Yatra 2021: Thousands of devotees arrived for evening aarti in Kedarnath photos
केदारनाथ में सांयकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों के जरूरी दस्तावेजों की सोनप्रयाग में सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के पंजीकरण के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन की रिपोर्ट और आधार कार्ड मांगा जा रहा है। उधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Thousands of devotees arrived for evening aarti in Kedarnath photos
केदारनाथ में सांयकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

वहीं चारधाम यात्रा रूट के चेक पोस्टों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम और अन्य समस्याएं हो रही हैं। इस बाबत आरटीओ ने होमगार्डों की तैनाती के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर सरकार, शासन की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Thousands of devotees arrived for evening aarti in Kedarnath photos
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

परिवहन विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं होने से जाम और वाहनों की चेकिंग में समस्या हो रही है। अधिकारियों के अनुसार भीड़ बढ़ने और जाम की स्थिति में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बगैर चेकिंग के रास्ता देना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed