{"_id":"61670d42b83b3b1440065a16","slug":"shardiya-navratri-2021-kanya-pujan-in-uttarakhand-navmi-kanya-pujan-shubh-muhurath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि 2021: अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने घर-घर जिमाई कन्याएं, नवमी के लिए ये है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि 2021: अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने घर-घर जिमाई कन्याएं, नवमी के लिए ये है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन घरों और मंदिरों में कन्याओं का विशेष पूजन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड के मंदिरों में माता के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। वहीं, घरों में व्रती लोगों ने कन्याओं को भोजन भी कराया।
नवमी 14 अक्तूबर को मनाई जाएगी। ये नवरात्र पूजा का आखिरी दिन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग नवमी के दिन कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि नवमी तिथि 13 अक्तूबर को रात 8 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 14 अक्तूबर की शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।
नवमी पर पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक का है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक का है।
2 of 5
कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में शुरू हुआ भक्तों के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। देहरादून में पंचायती मंदिर, टपकेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ मंदिर, सनातन धर्म मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माता का पूजन किया गया।
3 of 5
कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने मां भगवती को हलवा, चने-नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची इत्यादि अर्पण कर प्रार्थना की। पृथ्वीनाथ मंदिर में महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। साथ ही दुर्गा सप्तशती के पाठ भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
दिगंबर दिनेश पुरी की अगुआई में मंदिर सामूहिक हवन भी हुआ। वहीं, श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में पुजारी राजू उपाध्याय ने महागौरी का पूजन किया। गायिका अनीता मल्होत्रा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन
5 of 5
कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
मां कालिका मंदिर में मां का भव्य शृंगार किया गया। यज्ञशाला में आचार्य चंद्र प्रकाश ने हवन किया। इस मौके पर जय किशन कक्कड़, संजय चांदना, संजीव शर्मा, सिदार्थ आनंद, हरीश भाटिया मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।