फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: West Bengal Pilgrim died due to deteriorating health in Kedarnath

चारधाम यात्रा 2021: दर्शन के लिए केदारनाथ आए पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

Wed, 13 Oct 2021 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 08:21 PM IST
सार

Chardham Yatra 2021: केदारनाथ यात्रा दिनों दिन रफ्तार पकड़ रही है। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालकों को अच्छी बुकिंग मिल रही है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: West Bengal Pilgrim died due to deteriorating health in Kedarnath
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे पश्चिम बंगाल निवासी अनूप कुमार (63) की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर शव को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। बुधवार को अनूप कुमार सेनगुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी 222 ब्लॉक बी, बांगुर नार्थ, 24 पश्चिम बंगाल, अपनी पत्नी व बेटे के साथ केदारनाथ पहुंचे।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में जाने से पहले ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें हेलीकॉप्टर से फाटा लाया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर से उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी तबीयत और बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद हेलीपैड के कर्मचारी 108 एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: 25 दिनों में यमुनोत्रीधाम पहुंचे 10 हजार से ज्यादा भक्त, कपाट बंद होने में बचे बस तीन हफ्ते
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ यात्रा दिनोंदिन रफ्तार पकड़ रही है। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालकों को अच्छी बुकिंग मिल रही है। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी नियमित ग्राहक मिल रहे हैं। यात्रा से केदारघाटी से लेकर पैदल मार्ग व धाम में रौनक बनी हुई है। 

विजयदशमी के दिन घोषित होगी द्वितीय व तृतीय केदार के कपाट बंद होने की तिथि
विजयदशमी के दिन द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ भगवान के मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि पंचांग गणना के आधार पर तय की जाएगी। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। 


द्वितीय केदार भगवान मद्हेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि व समय शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की जाएगी। इस दौरान मंदिर के वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर निर्धारित दिन व समय की घोषणा होगी।

उधर, तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बीच की जाएगी। देवस्थानम बोर्ड के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार तिवारी व मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर व मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ में विशेष पूजा-अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed