{"_id":"5afe6bfb4f1c1bdb408b62a8","slug":"sea-plane-first-flight-varanasi-to-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस से लखनऊ के लिए होगी सी प्लेन की पहली उड़ान, इतना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस से लखनऊ के लिए होगी सी प्लेन की पहली उड़ान, इतना होगा किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी सी प्लेन से सफर करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीवासियों के लिए खुशखबरी है कि अब यहां के लोग सी प्लेन से बनारस से लखनऊ तक का सफर कर सकेंगे। सी प्लेन से बनारस से लखनऊ तक की यात्रा में बहुत कम समय लगेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
सी प्लेन
- फोटो : Self
निवेश प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद गंगा में सी-प्लेन चलाने की योजना एक कदम आगे बढ़ गई है। जुलाई तक इसका ट्रायल शुरू कराने की तैयारी को नए पंख लग गए हैं। तय मसौदे के अनुरूप वाराणसी से सी प्लेन की पहली उड़ान लखनऊ के लिए होगी। छह सीटर जापानी कोडियाक का संचालन होगा।
sea plane
- फोटो : social media
इसके बाद इलाहाबाद, कानपुर, आगरा और गोरखपुर को इस सेवा से जोड़ा जाएगा। 113 करोड़ के अनुमानित निवेश की यह योजना तीन चरणों में कार्यान्वित होगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स वाराणसी के संयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सी प्लेन
- फोटो : SELF
अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वाराणसी में गंगा से आधुनिक समुद्री विमानों के संचालन के जरिए वाराणसी-इलाहाबाद-लखनऊ-इलाहाबाद-वाराणसी, वाराणसी-कानपुर-गोरखपुर-कानपुर के बीच शहरों को जोड़ने की योजना पर सबसे पहले काम होगा।
विज्ञापन
टेक ऑफ करता सी प्लेन
उद्यमी अशोक गुप्ता ने बताया कि प्रमोटरों ने भारत, जापान और यूएसए के विभिन्न एजेंसियों के समन्वय और सहयोग से पहली जुलाई से समुद्री विमान सेवा का ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। अस्सी घाट पर इसके लिए जेट्टी सहित अन्य इंतजामों के लिए जगह तलाशी जा रही है। शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन के साथ इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक भी होनी है। योजना सलाहकार अनुज डिडवानिया ने बताया कि लोगों को सी-प्लेन के बारे में बताने के लिए जून के प्रथम सप्ताह में रोड शो भी होगा।