फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुदाई के विरोध में 5 महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश, तस्वीरें

Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना(फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना(फतेहाबाद) Updated Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
police lathincharge on ladies, ladies protest, fatehabad police lathicharge, haryana lathicharge
फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष के बहनोई ने गांव ढाणी भोजराज में नहरी खाल बनानी चाही तो महिलाएं विरोध में उतर आईं और 5 महिलाओं ने आत्मदाह की कोशिश की।
police lathincharge on ladies, ladies protest, fatehabad police lathicharge, haryana lathicharge
फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा में फतेहाबाद के भूना का है। महिलाओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बहनोई गोपीराम द्वारा गांव ढाणी भोजराज में पुलिस सुरक्षा के बीच नहरी खाल बनाए जाने के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की। इनको खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। आत्मदाह की कोशिश और लाठियां चलाए जाने से मची अफरा तफरी में पांच महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।
police lathincharge on ladies, ladies protest, fatehabad police lathicharge, haryana lathicharge
फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह का प्रयास कर रहे लोगों को बचाने में भूना एसएचओ बिमला देवी और हेड कांस्टेबल पृथ्वी सिंह भी मामूली रूप से झुलस गए। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटा और नाजुक अंगों पर भी चोट मारी। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
police lathincharge on ladies, ladies protest, fatehabad police lathicharge, haryana lathicharge
फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग की शिकायत पर किसान की विधवा चावली देवी के परिवार पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विधवा चावली देवी का आरोप है कि उसके पड़ोसी गोपी राम जबरदस्ती उसके खेत से तीन एकड़ लंबाई नहरी खाल की खुदाई को लेकर प्रयास कर रहा था लेकिन पंचायती तौर पर उन्होंने खाला निर्माण के लिए सहमति कर ली थी।
विज्ञापन
police lathincharge on ladies, ladies protest, fatehabad police lathicharge, haryana lathicharge
फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
चावली देवी का आरोप है कि इसके बदले में जमीन देने के लिए प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने ठुकरा दिया और पुलिस स्टेशन भूना में चला गया। वहां पर उनके खिलाफ झूठी शिकायत देकर डराया-धमकाया गया। चावली की बहू प्रोमिला देवी व कृष्णा देवी का आरोप है कि पुलिस ने उनके बाल पकड़कर घसीटा तथा लाठी डंडों से उन्हें बेरहमी से पीटा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed