{"_id":"57590e9b4f1c1b41359c5837","slug":"big-truth-exposed-fatehabad-bus-blast-was-not-terror-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में चलती बस में हुए ब्लास्ट की खुली पोल, आतंकी घटना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में चलती बस में हुए ब्लास्ट की खुली पोल, आतंकी घटना नहीं
Fri, 10 Jun 2016 10:06 AM IST
मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फतेहाबाद में निजी बस में धमाके की दहशत में यात्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फतेहाबाद जिले में चलती बस में हुए धमाके की असली पोल खुल चुकी है। ताजा हालात बताते हैं कि घटना आतंकी नहीं थी। देखिए ये रिपोर्ट।
2 of 5
हरियाणा में ये इस साल चौथा बम धमाका
फतेहाबाद पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए इस मामले में मुकेश उर्फ मीणा, पिता राम किशन बाल्मीकि को गिरफ्तार किया। दोनों गांव जांडली कलां के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों फसलों की रखवाली का काम करते हैं। इसी काम के लिए वे बस में पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फ़र लेकर जा रहे थे।
3 of 5
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
हिसार रेंज के आईजी ने पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों के शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं। कंडक्टर प्रवीण कुमार ने कहा था कि भूना बस स्टैंड से एक व्यक्ति, जिसने सफेद कुर्ता पाजामा डाल रखा था, वो एक थैली लेकर बस में चढ़ा था और उसने फतेहाबाद की टिकट ली थी। संदिग्ध व्यक्ति ने बोतल की थैली को बस के पिछले दरवाजे के पास रख अगली सीट पर खुद खड़ा हो गया। महज 10 मिनट के भीतर ही विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बस में ध्ामाके की दहश्ात में यात्री
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को फतेहाबाद मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर एक चलती प्राइवेट बस में विस्फोट हुआ था। मौके से पोटेशियम नाइट्रेट से मिलता-जुलता पाऊडर मिला था जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। मामले की जांच के लिए फोरेसिंक विभाग की टीम, विस्फोट निरोधक दस्ता, सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्कवॉयड भी जांच में जुट गई थी। जांच में पुलिस को विस्फोटक वाली बोतल के टुकड़े भी मिले थे।
विज्ञापन
5 of 5
हरियाणा में ये इस साल चौथा बम धमाका
प्रथम दृष्टया में पुलिस इसे पोटेशियम नाइटे्रट का विस्फोट मानकर चल रही थे। हिसार रेंज के आईजी एकेढुल, एसपी ओपी नरवाल ने इसे पिछले दिनों कुरूक्षेत्र हाइवे पर बस में हुए विस्फोट से जोड़कर देखने से इंकार किया था। उन्होंने कहा कि उन हादसो में बैटरी बम का इस्तेमाल किया गया था जबकि इस विस्फोट में सीटों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। फोरेसिंक विभाग की टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी जांच की बात आईजी एवं एसपी दोनों कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।