फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: गद्दू गैंग के अज्जू कबाड़ी की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, ऐसे बनाया था करोड़ों का साम्राज्य

Wed, 20 Jul 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Jul 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Police attached property of Ajju Kabadi during investigation, police force deployed
अज्जू कबाड़ी संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चोरी के वाहन काटकर अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार को माफिया गद्दू गैंग के सदस्य अज्जू उर्फ अजरुद्दीन के दो मकान कुर्क किए हैं। दोनों मकानों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। अज्जू इस वक्त जिला कारागार में बंद है और उस पर गैंगस्टर समेत चार मुकदमे चल रहे हैं।



मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोतीगंज के शातिर अज्जू कबाड़ी की सोतीगंज और पटेलनगर स्थित करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस-फोर्स मौजूद रहा। इससे पहले भी मेरठ पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। इसकी विवेचना परतापुर पुलिस द्वारा की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राज्यमंत्री दिनेश खटीक का सरकार के खिलाफ 'लेटर बम', खोली भ्रष्टाचार की पोल, शाह को भेजा इस्तीफा

Police attached property of Ajju Kabadi during investigation, police force deployed
सोतीगंज में कटते हैं चोरी के वाहन - फोटो : Amar Ujala Meerut

ऐसे बनाई करोड़ों की संपत्ति
सोतीगंज में आसपास के राज्यों से चोरी की गई लग्जरी गाडियों को काटा जाता था और यहां वाहनों के पार्ट्स खरीदने के लिए दूर-दराज से लोग आते थे। सोतीगंज के कबाड़ियों ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें: UP: माफिया अतीक अहमद के बेटों की तलाश में मेरठ STF ने कोलकाता में दी दबिश, दोनों पर है पांच लाख का इनाम

Police attached property of Ajju Kabadi during investigation, police force deployed
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सौ करोड़ से ज्यादा संपत्ति को चुकी है कुर्क
पुलिस ने कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क करना शुरू कर दिया। पुलिस अब तक सोतीगंज के कबाड़ियों की सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। इससे पहले भी मेरठ पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP Crime: बागपत में दिन निकलते ही वारदात, खेत में चारा लेने गए किसान को गोली मारी, हमलावर फरार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police attached property of Ajju Kabadi during investigation, police force deployed
कुर्की की कार्यवाई - फोटो : अमर उजाला

अज्जू पर हुई कुर्की की कार्यवाई
मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर माफिया गद्दू गैंग के सदस्य अज्जू उर्फ अजरुद्दीन के सोतीगंज और पटेलनगर स्थित मकान को कुर्क किया है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि अज्जू उर्फ अजरुद्दीन के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच परतापुर इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप कर रहे थे।
मंगलवार को एएसपी विवेक यादव, सीओ कैंट रूपाली राय, परतापुर, ब्रह्मपुरी और सदर बाजार थाना पुलिस समेत अर्द्धसैनिक बल के साथ अज्जू के सोतीगंज वाले मकान पर पहुंचे। पुलिस इस मकान पर सील लगाने के बाद पटेल नगर वाले मकान पर पहुंची और इस मकान पर भी सील लगाने की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Police attached property of Ajju Kabadi during investigation, police force deployed
मौके पर मौजूद पुलिस-बल - फोटो : अमर उजाला

कैंट एएसपी चंद्रकांत मीणा और एएसपी विवेक यादव पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को सोतीगंज पहुंचे और अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू की अवैध रूप से कमाई संपत्ति को कुर्क किया। उन्होंने 14-ए के तहत अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। 


यह भी पढ़ें: Meerut: निगम ने 300 सिकमी किरायेदारों को भेजा नोटिस, सात दिन में जवाब नहीं दिया तो दुकानें भी हो सकती है जब्त
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed