फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut police raid in Kolkata in search of both sons of Mafia Atiq Ahmed, both have a reward of five lakhs

UP: माफिया अतीक अहमद के बेटों की तलाश में मेरठ STF ने कोलकाता में दी दबिश, दोनों पर है पांच लाख का इनाम

Wed, 20 Jul 2022 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Jul 2022 02:15 PM IST
सार

माफिया अतीक अंसारी के बेटे अली और उमर की तलाश में एसटीएफ मेरठ ने कोलकाता में दबिश दी है। दोनों पर ढाई ढाई लाख रुपये का इनाम रखा जा चुका है। वहीं पुलिस दबिश से पहले ही दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन
UP: Meerut police raid in Kolkata in search of both sons of Mafia Atiq Ahmed, both have a reward of five lakhs
माफिया अतीक अहमद और उसका बेटा अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अंसारी के बेटे अली और उमर की तलाश में एसटीएफ मेरठ ने कोलकाता में दबिश दी है। अतीक के दोनों बेटों पर ढाई-ढाई लाख का इनाम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अली और उमर की लोकेशन कोलकाता में ट्रेस की गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद मेरठ एसटीएफ कोलकाता पहुंची और चिन्हित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। बताया कि एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही अतीक के दोनों बेटे फरार हो गए। बता दें कि अतीक पर मेरठ व मुरादाबाद जिलों में जानलेवा हमले, रंगदारी, लूट के 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: भाजपा के राज्यमंत्री दिनेश खटीक का सरकार के खिलाफ लेटर बम, खोली भ्रष्टाचार की पोल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग बनाकर करता था अपराध
सीओ कोतवाली मेरठ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मेरठ के फहतेउल्लापुर माता वाली गली के पीछे निवासी अतीक पुत्र फकरू पर 13 मुकदमें हैं। यह कुख्यात मेरठ और मुरादाबाद में गैंग बनाकर अपराध करता था। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध से अवैध तरह से संपत्ति अर्जित की है। वह इस मकान को बेचने की तैयारी में था। बताया गया कि कुख्यात का परिवार दूसरे मकान में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed