मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में शुक्रवार रात को वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे करोड़ों रुपये कीमत की 70 बीघा जमीन बताई गई है। मेरठ पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिवक्ता हत्याकांड: पांच गिरफ्तार, 70 बीघा जमीन बनी जान की दुश्मन, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की हत्या के बाद डीएम और एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ कमालपुर गांव पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, गोकलपुर निवासी नासिर अली की कमालपुर में सुसराल है।
नासिर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने अपने ससुर जुबैर और साले जियाउल हक के साथ मिलकर कमालपुर में जमीन खरीदी। अधिवक्ता की विधवा भाभी पूनम पत्नी स्व. लोकेश की जमीन खरीद रखी है।
इस जमीन से सटी सरकारी भूमि को भी नासिर ने खरीदी गई जमीन में मिला लिया। करीब 70 बीघा जमीन में नासिर ने प्लॉट काटने शुरू कर दिए। कई मकान भी निर्माणाधीन हैं।
अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने इसी जमीन पर आपत्ति जता दी। अवैध कॉलोनी काटने पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। एमडीए ने इस जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कर दिये। उधर, कोर्ट ने कॉलोनी बनने पर रोक लगा दी। करीब एक साल से जमीन बंजर पड़ी है।
दोनों गांवों में तनाव
अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस ने कमालपुर और गोकलपुर गांव में फोर्स तैनात कर दी। दोनों गांव में सांप्रदायिक टकराव के हालात बने हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने कई लोगों से बातचीत की। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिले।
पुलिस ने रात में पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर प्रॉपर्टी डीलर नासिर, जुबैर, जियाउल हक और नारायण शर्मा समेत पांच लोगों काे नामजद कर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें भी गठित की गईं। शनिवार सुबह तक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पहले ही दिन मेडिकल एसओ कुलवीर को चुनौती
आरोपियों ने अधिवक्ता की एलानिया हत्या की है। अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। शुक्रवार को अधिवक्ता की हत्या कर आरोपियों ने पहले ही दिन मेडिकल एसओ कुलवीर को चुनौती दी।
एसपी सिटी ने कमालपुर में कैंप लगा दिया है। अधिवक्ता मुकेश शर्मा करीब पांच साल से भूमाफिया से लड़ रहे थे। एमडीए अधिकारी भी इनको जानते थे। मुकेश शर्मा ने कई बार पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लखनऊ में नेताओं से भी मिले।