रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चहल को 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। देखिए
2 of 7
Yuzvendra Chahal
- फोटो : File Photo
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। IPL 2018 में युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चहल को 6 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
3 of 7
Yuzvendra Chahal
- फोटो : File Photo
हालांकि यहां तक पहुंचने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। चहल की मां ने बताया कि युजवेंद्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो हमने उसका पूरा साथ दिया।
4 of 7
Yuzvendra Chahal
- फोटो : File Photo
पिता केके चहल ने बताया कि 2004 में मैंने युजवेंद्र के लिए डेढ़ एकड़ खेत में पिच तैयार करवाई, वहीं से चहल ने प्रैक्टिस शुरु की। 2011 तक युजवेंद्र ने खेत में ही प्रैक्टिस की। चहल का जब अंडर-19 मे जब चयन हुआ तो उनके पिता को लगा की अब उनका सपना सच में पूरा होगा।
5 of 7
Yuzvendra Chahal
- फोटो : File Photo
चहल घर में सबसे छोटा है। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। पिता ने बताया कि मेरा सपना था कि बेटा कामयाब हो। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की तो वह इच्छा पूरी करने के लिए हमने पूरा साथ दिया। 2004 में मैंने अपने डेढ़ एकड़ खेत में युजवेंद्र के लिए स्पेशल पिच तैयार करवाई।