फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शतकीय पारी पर युवराज सिंह का बड़ा बयान, विराट कोहली की तारीफ की

Sun, 22 Jan 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh praised virat kohli and openly speaks on the inning in cuttack against england
युवराज सिंह
कटक में इंगलैंड के खिलाफ धुंआधार पारी को लेकर युवराज सिंह ने बड़ा बयान दी। साथ ही उन्होंने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। जानिए क्या बोले?
yuvraj singh praised virat kohli and openly speaks on the inning in cuttack against england
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने कहा कि 6 साल बाद कटक में बनाए गए 150 रन, मेरी अब तक की सबसे बेस्ट इनिंग है। वहीं, कप्तान कोहली ने मुझ पर भरोसा जताया था और उनके इस भरोसे का मान रखना जरूरी थी। इसके लिए मैंने भगवान से दुआ मांगी और बस यही टारगेट नजरों के सामने रखकर मैं खेला। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया।

 
yuvraj singh praised virat kohli and openly speaks on the inning in cuttack against england
युवराज सिंह
कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि कैंसर होने के बाद मैंने क्रिकेट के मैदान में वापसी तो कर ली थी, लेकिन टीम में सिलेक्शन न होने पर टूट गया था। मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की सोच रहा था, लेकिन कप्तान कोहली ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे जीवन दान दिया। मुझे बहुत खुशी हैं कि मैंने उनके भरोसे का मान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh praised virat kohli and openly speaks on the inning in cuttack against england
युवराज सिंह
युवराज ने कहा कि टीम में जगह बनाने के लिए जितना संघर्ष किया है, वो मैं ही जानता हूं। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मैं दोबारा खेल पाऊंगा या नहीं। मुझे लगा था कि लोगों ने मुझ में विश्वास खो दिया है, लेकिन मैं गलत था। कटक में खेलते हुए मैंने दर्शकों का उत्साह देखा तो मजा आ गया। मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ कि लोग मुझे खेलते देखकर आज भी जोश से भर जाते हैं।
विज्ञापन
yuvraj singh praised virat kohli and openly speaks on the inning in cuttack against england
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने इंगलैंड के खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूं तो मैंने इंग्लैंड के बॉलर्स की जमकर पिटाई की, पर उन्हें कम आंकना गलती होगी। इंगलैंड की टीम किसी मायने में कम नहीं है। उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इंगलैंड के खिलाड़ी काफी खतरनाक हैं और बॉलिंग भी उनकी अच्छी है। इंगलैंड की टीम चाहे तो मैच का रुख पल में पलट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed