कटक में इंगलैंड के खिलाफ धुंआधार पारी खेलने के बाद पिता योगराज सिंह ने ऐसी बात कही, सुनकर सवाल पूछने वाले चुप रह गए। जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
2 of 9
युवराज सिंह की शादी पर खुलकर बोले योगराज सिंह
मैच में युवराज की सेंचुरी होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनके पिता योगराज सिंह से बात की तो उन्होंने कहा, ‘नो कमेंट आन क्रिकेट।’ इसके बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आप को पिता होने के नाते कैसा लग रहा है तो उनका जवाब था, ‘इतने सालों से मैं उसका बाप ही तो हूं।’
3 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
वहीं, युवराज सिंह ने कहा कि यह उनकी सबसे बेहरतरीन पारियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैने आखिरी बार 2011 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। पिछले घरेलू सीजन में बल्ले के साथ बेहतर किया था। आज माही के साथ शतक जमाते हुए फिर वही सुनहरे दिन याद आ गए। धोनी बेहतरीन कप्तान रहे हैं, उनके साथ खेलना अपने आप में अलग अनुभव रहता है।
4 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
दोस्ती हो तो ऐसी, माही और युवी जैसी- माही को जब भी साथ चाहिए था तो युवराज खड़े मिले। चाहे वर्ष 2007 का टी-20 वर्ल्डकप हो या फिर वर्ष 2011 का वर्ल्डकप। युवी हमेशा माही के साथ डटे रहे। अब एकबार फिर से जब माही बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर थे तो दूसरे छोर पर उनके दोस्त युवी फिर से साथ में न सिर्फ खड़े दिखाई दिए बल्कि एक शानदार पारी खेल गए। अब युवी और माही पर बोलने वालों ने भी चुप्पी साध ली है।
5 of 9
युवराज सिंह के घर पर प्रशंसक
- फोटो : SELF
भाई ऐसी इंनिग और खेलेगा: युवराज सिंह केशतक बनाने से भाई जोरावर सिंह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भाई में काफी टैलेंट है, ऐसी धमाकेदार पारियां तो अभी और देखने को मिलेंगी। भाई की शादी के बाद यह दूसरा खुशी का मौका परिवार के लिए आया है। आज का दिन वाकई में खास है।’