फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज की धुंआधार पारी पर पिता योगराज का चौंकाने वाला बयान, देखिए

Sun, 22 Jan 2017 09:24 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
yograj singh statement on yuvraj singh amazing batting in cuttak one day match against england
युवराज सिंह
कटक में इंगलैंड के खिलाफ धुंआधार पारी खेलने के बाद पिता योगराज सिंह ने ऐसी बात कही, सुनकर सवाल पूछने वाले चुप रह गए। जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
yograj singh statement on yuvraj singh amazing batting in cuttak one day match against england
युवराज सिंह की शादी पर खुलकर बोले योगराज सिंह
मैच में युवराज ​की सेंचुरी होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनके पिता योगराज सिंह से बात की तो उन्होंने कहा, ‘नो कमेंट आन क्रिकेट।’ इसके बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आप को पिता होने के नाते कैसा लग रहा है तो उनका जवाब था, ‘इतने सालों से मैं उसका बाप ही तो हूं।’
yograj singh statement on yuvraj singh amazing batting in cuttak one day match against england
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
वहीं, युवराज सिंह ने कहा कि यह उनकी सबसे बेहरतरीन पारियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैने आखिरी बार 2011 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। पिछले घरेलू सीजन में बल्ले के साथ बेहतर किया था। आज माही के साथ शतक जमाते हुए फिर वही सुनहरे दिन याद आ गए। धोनी बेहतरीन कप्तान रहे हैं, उनके साथ खेलना अपने आप में अलग अनुभव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
yograj singh statement on yuvraj singh amazing batting in cuttak one day match against england
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
दोस्ती हो तो ऐसी, माही और युवी जैसी-  माही को जब भी साथ चाहिए था तो युवराज खड़े मिले। चाहे वर्ष 2007 का टी-20 वर्ल्डकप हो या फिर वर्ष 2011 का वर्ल्डकप। युवी हमेशा माही के साथ डटे रहे। अब एकबार फिर से जब माही बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर थे तो दूसरे छोर पर उनके दोस्त युवी फिर से साथ में न सिर्फ खड़े दिखाई दिए बल्कि एक शानदार पारी खेल गए। अब युवी और माही पर बोलने वालों ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
yograj singh statement on yuvraj singh amazing batting in cuttak one day match against england
युवराज सिंह के घर पर प्रशंसक - फोटो : SELF
भाई ऐसी इंनिग और खेलेगा: युवराज सिंह केशतक बनाने से भाई जोरावर सिंह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भाई में काफी टैलेंट है, ऐसी धमाकेदार पारियां तो अभी और देखने को मिलेंगी। भाई की शादी के बाद यह दूसरा खुशी का मौका परिवार के लिए आया है। आज का दिन वाकई में खास है।’ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed