'देश के सैनिकों को थप्पड़ मारना, हेलमेट उतारना और उनके साथ बुरा व्यवहार करना गलत है। ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए।'
2 of 5
Yogeshwar dutt
- फोटो : अमर उजाला
ये कहना है ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त का। सोनीपत में योगेश्वर ने कहा कि कश्मीर में सैनिक गोली का जवाब गोली से दें। जो लोग देश के जवानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए।
इसके साथ ही योदी ने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि सैनिकों को खुली छूट दे। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगेश्वर ने कहा कि देश के सैनिकों को थप्पड़ मारना, हेलमेट उतारना और उनके साथ बुरा व्यवहार करना गलत है।
यह देश के लिए शर्मनाक बात है। ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। योगी ने कहा कि हमारे संबंध कभी भी पाकिस्तान के साथ अच्छे नहीं रहे हैं, इस कारण पाकिस्तान बार-बार सैनिकों को प्रताड़ित करवा रहा है।
योगेश्वर दत्त ने कहा कि, इसलिए जैसे को तैसा जवाब देने की जरूरत है, क्योंकि सरकार जब तक सख्त कदम नहीं उठाएगी तब तक शरारती तत्व और पाकिस्तान बाज नहीं आएगा।