फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DJ चलाने को लेकर बवाल, दूल्हे ने दिखाई समझदारी, घोड़ी से उतरकर भागा

Tue, 18 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 18 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Clash on issue of dj, 18 injured, panipat news
डीजे के लिए चल गए ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला
शादी में DJ न हो तो शादी कैसी लेकिन यहां तो DJ को लेकर ऐसा बवाल मचा कि बेचारे बाराती ही पिट गए, दूल्हा तो घोड़ी से उतरकर ही भाग गया। तस्वीरें
Clash on issue of dj, 18 injured, panipat news
डीजे के लिए चल गए ईंट-पत्थर
दरअसल मामला पानीपत का है, जहां नलवा कॉलोनी में बारातियों और स्थानीय लोगों में डीजे आगे बढ़ाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। झगड़े में सात बारातियों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे ने घोड़ी से उतरकर एक मकान में छुपकर जान बचाई।
Clash on issue of dj, 18 injured, panipat news
डीजे के लिए चल गए ईंट-पत्थर
कॉलोनीवासी बारातियों के गलत इशारे करने को झगड़े का कारण बता रहे हैं। इस वजह से नलवा कॉलोनी में देर तक भगदड़ मची रही। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। झगड़े के चलते कई घंटे तक शादी का कार्यक्रम रुका रहा। देर रात फेरे हो सके। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Clash on issue of dj, 18 injured, panipat news
डीजे के लिए चल गए ईंट-पत्थर
यूपी के सहारनपुर के थाना रामपुर के गांव पिलखनी से प्रधान बलसिंह चचेरे भाई नीरज की बारात लेकर रविवार को नलवा कॉलोनी आये थे। बारात में 60-65 लोग थे। कॉलोनी निवासी बिलेंद्र की लड़की सीमा के साथ नीरज की शादी थी। कॉलोनी में ही बारातियों के ठहरने का प्रबंध था। कॉलोनी से डीजे का प्रबंध किया गया था। दोपहर एक बजे बाराती डीजे के आगे झूमते हुए मंडप की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन
Clash on issue of dj, 18 injured, panipat news
डीजे के लिए चल गए ईंट-पत्थर
लोगों के अनुसार बाराती मंडप से कुछ दूरी पर थे कि डीजे आगे बढ़ाने को लेकर बाराती बिगड़ गए। आरोप है कि डीजे वाले ने एक ही स्थान पर डीजे बजाने को कहा। जबकि बाराती डीजे को आगे बढ़ाने के लिए कह रहे थे। इस बीच कॉलोनी के कुछ लोग पहुंच गए। युवकों का बारातियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पत्थर, ईंट और डंडे चलने लगे। स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच 15 से 20 मिनट तक संघर्ष चला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed