फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खली फिर उतरेंगे रिंग में, विदेशी रेसलर्स को दिया ये खुला चैलेंज

Wed, 28 Sep 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
wwe champion the great khali open challange to world wide international wrestlers
द ग्रेट खली
WWE चैम्पियन दलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली’ एक बार फिर से रिंग में नजर आएंगे। उन्होंने विदेशी रेसलर्स को खुला चैलेंज दिया है।
wwe champion the great khali open challange to world wide international wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली हरियाणी की मिट्टी में दुनिया के दिग्गज रेसलरों को धूल चटाएंगे। 8 अक्तूबर को गुड़गांव में जबकि 11 को पानीपत में कॉटिनेंटल रेसलिंग इवेंट में खली, दुनिया के 15 रेसलर्स के सामने एक बार फिर दम-खम दिखाएंगे। इस इवेंट में खली के साथ 35 भारतीय पहलवान भी होंगे। द ग्रेट खली मंगलवार को प्रेस क्लब में संवाददाताओं से रूबरू हुए तो उनकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।
wwe champion the great khali open challange to world wide international wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान खली ने दुनिया भर के रेसलिंग के दिग्गजों को चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी मात देने में अभी भी पूरी तरह सक्षम हैं। खली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि खेल चाहे कोई भी हो, मनोरंजन है। उन्होंने कहा कि रेसलिंग के क्षेत्र में कदम रखने के लिए न तो उनके पास पैसे थे और न ही कोई सहयोग, बावजूद इसके अमेरिका में दस वर्षों का वक्त बिताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wwe champion the great khali open challange to world wide international wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली ने कहा कि पंजाब में उन्होंने दो लड़कों को ट्रेनिंग देने के साथ सेंटर की शुरुआत की थी, लेकिन वहां अब करीब 250 युवा है, जो किसी भी पहलवान से कम नहीं हैं। यह बेहद खुशी की बात है कि पंजाब के युवा अब नशे से दूर होकर रेसलिंग की ओर से धीरे धीरे रुख करने लगे हैं। पंजाब स्थित एकेडमी में हरियाणा के भी कई खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन दिनोंदिन बेहतर हो रहे हैं।
विज्ञापन
wwe champion the great khali open challange to world wide international wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली ने अमेरिका के 10 वर्षों को याद करते हुए कहा कि इस बार गोरों को यहां बुलाया गया है, ताकि उन्हें इस बात का अहसास हो सके कि देश से बाहर किसी भी खेल में अपनी प्रतिभा को साबित करना कितना मुश्किल है। खली से जब रियो ओलंपिक को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि कुश्ती में अपना रिकॉर्ड बना चुके खिलाड़ी को भी आमंत्रित किया गया है तो खली ने कहा कि मैं किसी ओलंपियन से कम हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed