राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री अवार्ड लेने के बाद पहलवान साक्षी मलिक की जिंदादिली देखने को मिली। उन्होंने वो काम किया कि हर किसी ने तारीफ की।
राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में रियो ओलंपिक 2016 में कुश्ती में देश को कांस्य और पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।
इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न खेल और अन्य विधाओं से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान लेने पहुंची साक्षी की हर किसी ने प्रशंसा की। सम्मान लेने के बाद साक्षी मलिक अपनी ससुराल लौट आईं।
पर ससुराल आकर साक्षी मलिक ने आराम करना सही नहीं समझा। वे मां से बोलीं, आराम नहीं करना। देश का नाम रोशन करना है, कहते हुए वे घर पर ही बने जिम में पहुंच गईं और वहां काफी देर तक वर्कआउट किया।
बता दें कि रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने कुश्ती में 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस मेडल को जीतने वाली साक्षी देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड दिया गया।