बैसाखी के जश्न में लोग डूबे हुए थे, इस जश्न में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे वहां खेल रहे बच्चे ने सबकी सांसे रोक दीं। अचानक कार्यक्रम में अफरा तरफरी मच गई
2 of 5
बैसाखी कार्यक्रम में बच्चे को लगा करंट
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से सेक्टर-46 सी और डी की ग्रीन बेल्ट पर वीरवार को आयोजित बैसाखी कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे को करंट लगने से अफरातफरी मच गई। सबसे पहले बिजली काटी गई और एक व्यक्ति ने बच्चे को उठाया और पास ही खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी में बैठ कर जीएमसीएच सेक्टर-32 ले गए।
3 of 5
बैसाखी कार्यक्रम में बच्चे को लगा करंट
जहां इलाज के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। यह घटना शाम साढ़े छह बजे की है। कार्यक्रम में मेयर आशा जसवाल, मुख्य अतिथि सीटको की एमडी कविता सिंह के अलावा कई पार्षद और नगर निगम के अधिकारी के अलावा स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम भी कुछ देर के लिए रुका रहा।
4 of 5
बैसाखी कार्यक्रम में बच्चे को लगा करंट
सेक्टर-46 डी निवासी इयान (7 वर्ष) अपने बड़े भाई के साथ ग्रीन बेल्ट में खेल रहा था। खेलते खेलते गिर गया और बैंसाखी मनाई जाने के लिए ली गई बिजली के केबल पर हाथ पड़ गया। और उस बच्चा को करंट लग गया। दीपक शर्मा जो भाजपा टेनामेंट सेल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हैं, उन्हें जब पता चला तो वे दौड़े और बच्चे को उठाकर जीएमसीएच सेक्टर-32 ले गए।
5 of 5
बैसाखी कार्यक्रम में बच्चे को लगा करंट
बच्चे के पिता विजय मित्तल और मां पिंकी भी जीएमसीएच पहुंच गई। उन्होंने दीपक शर्मा को धन्यवाद दिया कि बच्चा को समय पर अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद बच्चा को छूट्टी दे दी। दीपक शर्मा का कहना है कि नगर निगम को सावधानी बरतनी चाहिए। भविष्य में ऐसी घटना न घटे इसका प्रयास नगर निगम को करना चाहिए।