फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में पहलवान गीता का लहंगा, होगा सबसे महंगा, आमिर खान आएंगे

Sun, 20 Nov 2016 09:14 AM IST
हनी सोनी/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
हनी सोनी/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी) Updated Sun, 20 Nov 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Geeta kilt to the wedding is most expensive, Aamir Khan will come
गीता फोगाट की शादी

हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में फोगट बहनों के घर में शादी के लिए पंडाल सच चुका है। रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं। गीता की चाची-ताई व भाभियां उपहार दे रही हैं। गीता के पिता व परिवार के लोग आज लग्न लेकर चले गए हैं। लग्न में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही कई रिश्तेदार बलाली पहुंच चुके थे।

Wrestler Geeta kilt to the wedding is most expensive, Aamir Khan will come
गीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला

शादी के लिए गीता ने जहां बेंगलुरू से स्पेशल लहंगा चुन्नी तैयार कराया है। बबीता ने बताया कि उन्होंने अपनी ड्रेस नोएडा के प्रसिद्ध डिजाइनर अभिषेक शर्मा से तैयार कराई है। सभी बहनों की ड्रेस 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की है। हालांकि गीता का लहंगा चुन्नी का जोड़ा सबसे महंगा होगा, जो 15 लाख से ज्यादा की कीमत का है। 

Wrestler Geeta kilt to the wedding is most expensive, Aamir Khan will come
गीता फोगाट की शादी

गीता के पिता महाबीर फौगाट ने खरीदारी का जिम्मा बेटियों पर ही छोड़ दिया था। सभी बहनों ने खरीदारी मुंबई, बेंगलुरू व दिल्ली से की है। बबीता ने बताया कि गीता ने आभूषण मम्मी की पसंद से खरीदे हैं, जबकि कपडे़ सबने अपनी पसंद के लिए हैं। नीम झड़ाई, बार रुकाई से लेकर जूता छुपाई की रस्म को लेकर सभी उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Geeta kilt to the wedding is most expensive, Aamir Khan will come
गीता फोगाट की शादी

गीता के पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि वह 20 नवंबर को पंजाब रायल्स टीम के सह मालिक राजसिंह के साथ भिवानी की एयर पट्टी पर आमिर खान का स्वागत करेंगे। आमिर खान मुंबई से भिवानी तक चार्टर प्लेन में पहुंचेंगे तथा वहां से बलाली तक वाया रोड जाएंगे। 

विज्ञापन
Wrestler Geeta kilt to the wedding is most expensive, Aamir Khan will come
गीता फोगाट की शादी

पवन के साथ मखौल के लिए नेग (शगुन) का सहारा लेगी। बबीता व रितू फौगाट ने बताया कि इन रस्मों के लिए वो पवन से ऐसी डिमांड करेंगे जोकि नोटबंदी के चलते पूरी करना संभव नहीं होगा। जीजा-साली की हर रस्म में जीत सालियों की ही होगी। शगुन की जो राशि उन्हें मिलेगी उसे पास न रखकर बैंक में ही डलवा देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed