{"_id":"582fefd34f1c1b7c22901726","slug":"sadhvi-deva-thakur-first-time-speaks-on-firing-in-karnal-marriage-in-front-of-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदूकों वाली साध्वी ने पहली बार खोला, 'खूनी' लीला का सच, सभी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूकों वाली साध्वी ने पहली बार खोला, 'खूनी' लीला का सच, सभी चौंके
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 20 Nov 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
करनाल साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले शादी समारोह में भगवा ड्रेस में हवाई फायरिंग करने वाली साध्वी ने पहली बार मीडिया के सामने 'खूनी' लीला का सच खोल दिया।
साध्वी देवा ठाकुर ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के केस में वांछित साध्वी देवा ठाकुर बीते दिन शाम को खुद ही ड्रेस (गुलाबी सूट) में अपने वकील कैलाश चौहान के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंची। विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली साध्वी अदालत में कुछ बदली बदली सी नजर आई। न महंगी पोशाक और न ही अंगरक्षक।
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
जिस चेहरे पर हमेशा चमक झलकती थी, उस पर मायूसी छाई थी। साध्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, वह बीमार है और मेडिकल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने कोई गोलियां नहीं चलाई। दु:ख है की उस फंक्शन में एक महिला की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी ने आरोप लगाया कि उसे षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है, जो बताया जा रहा है, ऐसा कुछ नहीं हुआ। साध्वी ने दावा किया कि, वह निर्दोष है। बाद में सिटी थाना पुलिस ने साध्वी को कड़ी सुरक्षा के बीच जज हरीश सब्रवाल की अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी ने खुद को निर्दोष बताते हुए फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हर्ष फायरिंग में महिला की मौत के बाद से ही साध्वी और उसके साथी फरार थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थी और एंबेसी को पत्र लिखकर लुक आउट नोटिस जारी करने का आग्रह किया था।