{"_id":"5dd80ea58ebc3e54f22ec426","slug":"wrestler-bajrang-punia-s-engagement-on-24-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंग पूनिया संग होगी संगीता फोगाट की सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बजरंग पुनिया, संगीता फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमनवेल्थ और एशियन चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फोगाट को अपना जीवन साथी चुना है। दोनों इस 24 नवंबर को सगाई करने जा रहे हैं। इसकी पुष्टि महाबीर फोगाट और बजरंग पुनिया के पिता बलवान सिंह ने की है।
2 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी अगस्त 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम के बाद करेंगे। बजरंग और संगीता दोनों ही पेशेवर पहलवान हैं। संगीता फोगाट दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की छोटी बहन है। दिसंबर में बबीता फोगाट भारत केसरी विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं और दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर है। वहीं, फोगाट फैमिली ने सबसे छोटी संगीता फोगाट के जीवन साथी के रूप में बजरंग पूनिया को चुना है। बबीता, रितू और संगीता की बड़ी बहन गीता फोगाट की शादी पवन सरोहा से हुई थी।
3 of 5
बजरंग पूनिया।
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट की चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी गीता है तो फिर बबीता और रितू फोगाट का नंबर आता है। संगीता फोगाट सबसे छोटी बेटी हैं। महाबीर फोगाट ने स्पष्ट किया कि बबीता की तरह संगीता की शादी भी बिन दान-दहेज के सामान्य ढंग से होगी। वहीं बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को दोनों की सगाई सोनीपत में होगी और इसकी पूरी तैयारियों में परिवार के लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग के पिता यह भी कहते हैं कि भले ही सगाई अब हो जाएगी, लेकिन वह दोनों की शादी ओलंपिक से पहले नहीं करेंगे। क्योंकि वह चाहते हैं कि बजरंग देश के लिए ओलंपिक में पदक जीते और अब शादी होने से उसकी प्रैक्टिस व खेल पर असर पड़ेगा। इसको देखते हुए ही शादी ओलंपिक के बाद करने का फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि हमारे फैसले का बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट दोनों ने सम्मान किया और वह दोनों भी चाहते हैं कि उनकी शादी ओलंपिक के बाद हो।
विज्ञापन
ये है संगीता और बजरंग की उपलब्धियां
5 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : ट्विटर
संगीता वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्राउंज मेडलिस्ट रह चुकी हैं और एशियन कैडेट्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता रह चुकी हैं। वहीं, बजरंग पूनिया कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। बजरंग को राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।