{"_id":"5fb66a294ba29279be459440","slug":"wrestler-bajrang-punia-and-sangeeta-phogat-will-be-married-in-a-unique-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखी शादी : पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता सात नहीं, लेंगे आठ फेरे, वजह तारीफ करने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी शादी : पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता सात नहीं, लेंगे आठ फेरे, वजह तारीफ करने वाली
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बजरंग पुनिया और संगीता फौगाट।
- फोटो : @sangeeta_phogat/पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी काफी सादगी के साथ होगी। इसके अलावा यह शादी सामाजिक सरोकारों के साथ भी जुड़ी होगी। सादगी के बीच दोनों पहलवान अपनी शादी को बेहद खास बनाएंगे। बजरंग की शादी में सात की जगह आठ फेरे होंगे। वजह जान कर आप भी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकते।
2 of 5
संगीता फौगाट।
- फोटो : @sangeeta_phogat
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी पिछले साल तय हुई थी। दोनों के परिवार वालों ने ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया था लेकिन कोरोना के कारण ओलंपिक 2021 में खिसकने के कारण बजरंग व संगीता की शादी 25 नवंबर को होगी। बजरंग का रिश्ता भी एक रुपये में हुआ था।
3 of 5
संगीता फौगाट
- फोटो : @sangeeta_phogat
वहीं शादी भी बिना दहेज के होगी। वह दहेज में कुछ नहीं लेंगे, जिससे एक सकारात्मक संदेश समाज में जाए और दहेज प्रथा को लेकर लोगों की सोच बदल सके। खास बात यह है कि बजरंग और संगीता की शादी में आठ फेरे होंगे। दोनों बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाओ का आठवां फेरा लेंगे। शादी में केवल एक सप्ताह का समय रह गया है। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
इस आठवें फेरे से समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा। बजरंग पूनिया कहते हैं कि दहेज एक गलत प्रथा है और इसे समाज से मिटाना जरूरी है। इसके लिए हर किसी को प्रयास करना होगा, तभी दहेज प्रथा को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
बजरंग कहते हैं कि बेटियों को लेकर काफी हद तक समाज की सोच में बदलाव हुआ है लेकिन वह पूरी तरह से नहीं बदल सकी है। उसे भी बदलना जरूरी है और हर माता-पिता को अपनी बेटी को बेटे से कम नहीं समझना चाहिए। बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।