फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमा पर भिड़े यूपी और हरियाणा के किसान, हवाई फायरिंग, ट्रैक्टर नदी में फेंका, जानें- क्या है पूरा विवाद

Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Clash between Farmers of Haryana and uttar pradesh at the Bank of Yamuna river
सीमा पर भिड़े यूपी और हरियाणा के किसान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और यूपी के किसान एक बार सीमा पर फिर भिड़ गए। झड़प हरियाणा के गांव जाजल और उत्तर प्रदेश के निवाड़ा गांव के किसानों के बीच हुई। इस दौरान नौ किसान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उत्तर प्रदेश के 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब पांच दशक पुराना है। आइए जानते हैं पूरे विवाद के बारे में...

Clash between Farmers of Haryana and uttar pradesh at the Bank of Yamuna river
दो राज्यों के किसान आपस में भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गांव जाजल के किसान गुरुवार को पुलिस को साथ लेकर यमुना नदी के पास अपनी जमीन में गेहूं की बुआई करने गए तो उत्तर प्रदेश के निवाड़ा के किसानों ने हमला कर दिया। हवाई फायरिंग की और किसानों के ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ कर यमुना में फेंक दिया। हरियाणा और यूपी में यमुना किनारे बसे गांवों के किसान लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ते रहते हैं। जाजल गांव का किसान चार दिन पहले खेत में बुआई करने गया तो वहां पर यूपी के बागपत जिले के निवाड़ा गांव के किसानों से कहासुनी हो गई थी। इसके चलते गुरुवार को करीब 15 अन्य किसान राई थाने से पुलिस को साथ लेकर बुआई करने गए थे। 

Clash between Farmers of Haryana and uttar pradesh at the Bank of Yamuna river
- फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि जब वे बुआई करने लगे तो निवाड़ा से करीब 100-150 लोग आ गए और उन्होंने हंगामा करते हुए जमीन को अपना बताया। जब जाजल के किसानों ने जमीन को अपना बताया तो निवाड़ा के किसानों ने लाठियों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पूर्व सरपंच रणधीर, सूरजभान नंबरदार, देवेंद्र, यशपाल, प्रवेश, सुंदर चौहान, हरीश चौहान, प्रदीप व अशोक चौहान घायल हो गए। चार किसानों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clash between Farmers of Haryana and uttar pradesh at the Bank of Yamuna river
नदी में फेंका ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी बचाव करने में घायल हो गया है। इनमें रणधीर, सूरजभान, देवेंद्र व यशपाल को अधिक चोटें लगी हैं। आरोप है कि यूपी के किसानों ने हवाई फायर भी किए और उनके दो ट्रैक्टर भी छीन ले गए, जिन्हें क्षतिग्रस्त कर यमुना में डाल दिया। इसकी सूचना के बाद राई के नायब तहसीलदार वेद सिंह, थाना राई प्रभारी विवेक मलिक यूपी के गांव निवाड़ा पहुंचे व वहां के अधिकारियों से बातचीत की। वहां बागपत के एडीएम अमित और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Clash between Farmers of Haryana and uttar pradesh at the Bank of Yamuna river
घायल किसान और मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

जाजल के किसान यमुना क्षेत्र में बुआई करने गए तो उन पर निवाड़ा के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कुछ किसान घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  - विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed