मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में बुधवार को हुई तोड़फोड़ पर भाजपा नेता और दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।
2 of 5
बबीता फोगाट
- फोटो : ट्विटर
घटना के विरोध में बुधवार शाम को बबीता फौगाट ने एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो जारी किया है। वीडियो में बबीता का कहना है कि उद्धव ठाकरे सरकार ने यह घटिया हरकत की है। महाराष्ट्र सरकार बौखलाई हुई है।
3 of 5
बबीता फोगाट
- फोटो : @BabitaPhogat
बबीता फौगाट ने कहा कि देश की किसी बेटी ने हिम्मत करके गलत के विरुद्ध आवाज उठाई है। इस आवाज को दबाने के लिए महाराष्ट्र ने यह ओछी हरकत की है। बबीता ने कहा कि अवॉर्ड वापसी गैंग इस कांड के बाद भी चुप है, उन्हें अब नजर नहीं आ रहा कि मुंबई में क्या हो रहा है।
4 of 5
Babita Phogat
- फोटो : @BabitaPhogat
बबीता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की यह हरकत पूरा देश देख चुका है और इसका जवाब देश जल्द ही सरकार को देगा। बता दें कि जमातियों पर किए ट्वीट के बाद ट्रोल हुई बबीता फौगाट के समर्थन में अभिनेत्री कंगना रनौत भी उतरी थीं। बुधवार को उनके ऑफिस में हुई तोड़फोड़ के बाद बबीता ने उनके समर्थन में उतरकर यह वीडियो जारी किया है।
5 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
बता दें कि आज ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंची हैं। कंगना ने हाल ही में कहा था कि वो नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। ऐसे में मुबंई के लिए उड़ान भरने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंची और वहां से मुंबई के लिए रवाना हुईं। कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी संपत्ति को 'तोड़ने' का प्रयास कर रही है। कंगना ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उनका शिवसेना के साथ झगड़ा चल रहा है।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-