फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इस सबसे बुजुर्ग एथलीट ने ठुकराए करोड़ों के ऑफर, इसका कारण भी बताया

Wed, 08 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 08 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
world's oldest marathon runner and athlete fauja singh rejected offers of billions, interview
फौजा सिंह
दुनिया के सबसे बुजुर्ग और वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले 105 साल के इस मैराथन रनर और एथलीट ने करोड़ों के ऑफर ठुकरा दिए। उन्होंने ऐसा करने का कारण भी बताया।
world's oldest marathon runner and athlete fauja singh rejected offers of billions, interview
फौजा सिंह
एथलीट फौजा सिंह पंजाब के जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत करते आए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुझे किसी की गुलामी पसंद नहीं है। 150 पाउंड (करीब 12 हजार तीन सौ रुपए) पेंशन मिलती है। वही मेरे लिए बहुत बड़ी है। पिछले दिनों एक चाकलेट कंपनी के लोग भी आए थे। मैंने ना कर दी। उन्होंने मुझे एक चैरिटी कार्यक्रम में बुलाया और 25 लाख दिए। मैंने वो पैसा आगे अपनी चैरिटी वाली संस्था को ही दे दिया।
world's oldest marathon runner and athlete fauja singh rejected offers of billions, interview
फौजा सिंह
फौजा सिंह ने बताया कि उन्होंने साइकिल कंपनी का करार भी ठुकरा दिया। एक ट्रैक्टर कंपनी का कांसेप्ट था कि जितने बूढ़े फौजा सिंह है, उतना ही लंबा चलने वाला हमारा ट्रैक्टर होगा। कंपनी वाले उनके पास गए लेकिन उन्होंने इसके लिए भी इनकार कर दिया। बता दें कि फौजा सिंह पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। उनके तीन बेटे हैं। 1983 में उनक पत्नी ज्ञान कौर का निधन हुआ। एक बेटे कुलदीप की भी 1992 में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
world's oldest marathon runner and athlete fauja singh rejected offers of billions, interview
फौजा सिंह
फौजा सिंह के सबसे छोटे बेटे का नाम हरविंदर सिंह हैं। एक बेआ सुखजिंदर विदेश में रहता है। कुलदीप की मौत के बाद वह उन्हें अपने साथ ले गया। वहीं पर लंदन मैराथन हुई, जिसमें वे हिस्सा लेने के लिए गए। बस यही से उनकी लोकप्रियता का दौर शुरू हुआ। फौजा सिंह बताते हैं कि वह हर साल जनवरी में गांव आते हैं। वह रोजाना भागते हैं। इसके साथ ही वह अपने खान-पान पर भी पूरी तरह से ध्यान देते हैं। वह जंक फूड बिल्कुल नहीं खाते हैं।
विज्ञापन
world's oldest marathon runner and athlete fauja singh rejected offers of billions, interview
फौजा सिंह
फौजा सिंह ने कहा कि नशे जीवन बर्बाद कर देते हैं, लेकिन पंजाब के नौजवान नशों की दलदल में बुरी तरह से फंस रहे हैं। नौजवानों को नशों से दूर रहना चाहिए, तभी जाकर वह अपने जीवन में सफल हो सके। फौजा सिंह ने इस मौके पर हाफ मैराथन की थीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति स्वस्थ है, तभी वह एक अच्छा जीवन जी सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सैर व व्यायाम करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed