फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भारत से फाइनल हारे तो बिगड़े पाकिस्तानी

Sun, 21 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत से फाइनल हारे तो बिगड़े पाकिस्तानी

world kabbadi cup: india vs pakistan final match dispute pictures
पांचवें कबड्डी विश्वकप के पुरुष वर्ग में भारत के जीतते ही पाकिस्तान की पूरी टीम विवाद पर उतर गई। टीम के कप्तान और खिलाड़ियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंच पर पहुंचकर इनाम की राशि और ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। साथ ही अगले विश्वकप में खेलने से इंकार कर दिया।

तस्वीरें: भारत से फाइनल हारे तो बिगड़े पाकिस्तानी

world kabbadi cup: india vs pakistan final match dispute pictures
पाकिस्तान टीम की ओर से भारतीय टीम के प्रबंधकों पर पाकिस्तान टीम की जीत के समय तीन मिनट का समय और बढ़ा देने और भारत की टीम के लीड करते ही टीम को विजेता घोषित करने समेत भारतीय खिलाड़ियों के शरीर पर तेल लगाकर खेलने का आरोप लगाया।

तस्वीरें: भारत से फाइनल हारे तो बिगड़े पाकिस्तानी

world kabbadi cup: india vs pakistan final match dispute pictures
यह आरोप लगाते हुए पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी काफी भावुक हो उठे और उनके आंसू भी निकल आए। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस मुलाजिम और सिक्योरिटी गार्डों ने तुरंत पाकिस्तान टीम अपनी सुरक्षा में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक अधिकारी पाकिस्तान टीम के कप्तान और खिलाड़ियों को समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत से फाइनल हारे तो बिगड़े पाकिस्तानी

world kabbadi cup: india vs pakistan final match dispute pictures
पाकिस्तान टीम के कप्तान शफीक अहमत चिश्ती ने मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत अन्य अन्य मंत्रियों के सामने ही पक्षपात का आरोप लगाते हुए अगले वर्ष से कबड्डी विश्वकप में पाकिस्तान टीम के न खेलने की घोषणा करते हुए पुरस्कार लेने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत से फाइनल हारे तो बिगड़े पाकिस्तानी

world kabbadi cup: india vs pakistan final match dispute pictures
इस पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पाक टीम के कप्तान चिश्ती, रेफरी मलिक सफदर को समझा-बुझाकर पुरस्कार की राशि और ट्रॉफी लेने को मनाया। कप्तान चिश्ती और रेफरी मलिक समेत खिलाड़ियों ने कहा कि उनकी टीम जब लीड कर रही थी, तब मैच का समय पूरा हो चुका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed