फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, लेकिन सेहत के लिए हानिकारक भी है, जानकारी पढ़ें फायदे में रहेंगे

Fri, 09 Oct 2020 03:50 PM IST
खुशबू गोयल आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 09 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
World Egg Day: Benefits and Side Effects to Take Egg as Meal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। यह लाइन अक्सर सुनी और पढ़ी जाती है और लोग उत्साह में कई सारे अंडे खा जाते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक भी हो सकता है। आगे की स्लाइड में दी जा रही जानकारी पढ़ें, आप बड़े फायदे में रहेंगे।


 
World Egg Day: Benefits and Side Effects to Take Egg as Meal
अंडा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रस्तुत जानकारी खासकर उन लोगों के लिए जो कई अंडे खाने के साथ न तो कोई व्यायाम करते हैं और न ही ज्यादा चलते-फिरते हैं। इसका असर उनकी किडनी पर पड़ सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सेहत के लिए एक अंडा ही काफी है। यदि कोई जिम करके शरीर को हट्टा-कट्टा बनाना चाहता है तो वह अपनी डाइट के हिसाब से एक से ज्यादा अंडा खा सकता है, लेकिन इससे पहले उसे किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
World Egg Day: Benefits and Side Effects to Take Egg as Meal
egg - फोटो : pixabay
अंडे को पौष्टिकता का भंडार कहा जाता है। इसमें उच्च स्तर के प्रोटीन के साथ विटामिन ए, डी, बी और बी12 भी पाया जाता है। पीजीआई की डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट की एचओडी सुनीता मल्होत्रा ने बताया कि कोई भी खानपान अपनी जरूरत के मुताबिक करना चाहिए। व्यक्ति को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी तो वह ज्यादा लेगा, लेकिन यह सब किसी विशेषज्ञ की निगरानी में होना चाहिए। हर व्यक्ति को संतुलित डाइट लेनी चाहिए।

हर व्यक्ति की अपनी जरूरतें होती हैं। यदि कोई व्यक्ति ज्यादा मेहनत करता है तो उसे ज्यादा प्रोटीन चाहिए होगा। ऐसे में वह एक से ज्यादा अंडे भी ले सकता है। जिसे जरूरत नहीं है तो उसके लिए एक ही अंडा काफी होता है। यह भी जानना जरूरी है कि सिर्फ अंडे खाने से इम्युनिटी नहीं बढ़ती। इसके लिए अंडे के साथ विटामिन सी, तरल पदार्थ, जिंक और मैग्नीशियम से भरे खाद्य पदार्थ भी खाने चाहिएं और सबसे बड़ी बात, इम्युनिटी सिर्फ एक दिन में नहीं बढ़ती।
- सुनीता मल्होत्रा, विभागाध्यक्ष, डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
World Egg Day: Benefits and Side Effects to Take Egg as Meal
egg - फोटो : pixabay
डायटिशियन राशि गोयल का कहना है कि अंडे के अलावा दाल, सोयाबीन, पनीर और चिकन में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जरूरी नहीं है कि जो व्यक्ति अंडे खा रहा है, वह व्यक्ति इन चीजों का सेवन नहीं करता होगा। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

सामान्य व्यक्ति के लिए एक अंडा ही काफी होता है। यदि कोई व्यक्ति मसल्स बढ़ाना चाहता है तो वह डाइट के हिसाब से ले सकता है। लेकिन उसे यह भी देखना होगा कि वह अंडे के साथ दूसरी प्रोटीन डाइट कौन-सी ले रहा है। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
- राशि गोयल, डायटिशियन
विज्ञापन
World Egg Day: Benefits and Side Effects to Take Egg as Meal
egg - फोटो : pixa
इस तरह से अंडा खाएंगे तो पौष्टिकता कम हो जाएगी
डायटिशियन राशि गोयल ने बताया कि अंडे खाने का सबसे सही तरीका है कि उसे उबाल कर खाएं। कई लोग अंडे का रोल बनाकर खाते हैं। रोल बनाने में मैदा, तेल, नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे फैट और कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। बेहतर यही रहेगा कि अंडे को उबाल कर खाएं। इसमें नाम मात्र का कार्बोहाइड्रेट होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे भी अंडे का सेवन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed