अमृतसर का 13 साल का सुलेमान हाथ में एक बांसुरी लेकर टैलेंट दिखाने हजारों की भीड़ में शामिल हुआ था। वो 'सुल्तान' बनकर उभरा। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 7
इंडियाज गोट टैलेंट हंट के विजेता अमृतसर का बांसुरी वादक सुलेमान
- फोटो : फाइल फोटो
इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-7 के विजेता बनने के बाद 13 वर्षीय सुलेमान जब अमृतसर अपने घर पहुंचे तो स्वागत के लिए काफी भीड़ मौजूद थी। गली खैरद्दीन स्थित उसके घर में दोस्तों ने कंधे पर उठा लिया और पिता व रिश्तेदारों ने गले लगाकर चूम लिया। उसने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
3 of 7
इंडियाज गोट टैलेंट हंट के विजेता अमृतसर का बांसुरी वादक सुलेमान
- फोटो : फाइल फोटो
सुलेमान में तीन साल की उम्र से ही बांसुरी बजाने की ऐसी ललक जगी कि पिता सुरेश पाल ने हर मोड़ पर उसका साथ दिया। सुरेश पाल खुद तबला, हारमोनियम, की-बोर्ड, गिटार और बांसुरी पर अच्छी पकड़ रखते हैं। बेटे की इस लगन को देखकर पिता ने उसे बांसुरी का अभ्यास कराना शुरू कर दिया।
4 of 7
इंडियाज गोट टैलेंट हंट के विजेता अमृतसर का बांसुरी वादक सुलेमान
- फोटो : फाइल फोटो
पिता सुरेश पाल ने बताया कि पांच साल की उम्र में सुलेमान बांसुरी से इतने अच्छे सुर निकालने लगा कि वह दंग रह गए। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में पढ़ रहा बेटा शर्मीला है और कम बोलता है। अगर उसके होंठों से मुरली छू जाए तो वह लगातार तीन घंटे सुरों की गंगा बहा सकता है।
5 of 7
इंडियाज गोट टैलेंट हंट के विजेता अमृतसर का बांसुरी वादक सुलेमान
- फोटो : फाइल फोटो
पहले भी विजेता बने हैं सुलेमान: 10 साल की उम्र में सुलेमान ने दूरदर्शन के एक प्रोग्राम में बांसुरी वादन में पहला पुरस्कार जीता था। नाद-भेद मिस्ट्री आफ साउंड शो में देश भर से 1800 बच्चों ने भाग लिया था। उसमें सुलेमान को प्रथम पुरस्कार मिला था।