ट्रक और एक्टिवा में ऐसी टक्कर हुई कि महिला कांस्टेबल एक्टिवा समेत ट्रक के नीचे फंस गई। लोगों ने उसकी मदद को हाथ बढ़ाए। देखिए कैसे?
2 of 4
पंजाब के पठानकोट में ट्रक ने लेडी कांस्टेबल को टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला
हादसा पंजाब के पठानकोट में हुआ। जैसे ही टक्कर हुई तो महिला कांस्टेबल चिल्लाने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। लोगों ने पहले उसे बाहर निकाला और उठाकर गाड़ी तक पहुंचाया।
3 of 4
पंजाब के पठानकोट में ट्रक ने लेडी कांस्टेबल को टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
4 of 4
पंजाब के पठानकोट में ट्रक ने लेडी कांस्टेबल को टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला
घायल महिला की पहचान एसएसपी ऑफिस में बतौर महिला कांस्टेबल तैनात नीलम के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह किसी काम से जा रही थीं कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।