फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंकों ने बिना कैश भी भीड़ खत्म करने का निकाला जुगाड़, देखिए क्या?

Sun, 18 Dec 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 18 Dec 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
Without Money in banks, New bank plan crowd took to end
- फोटो : File Photo
नोटबंदी के बाद से बैंकों ने कैश किल्लत को देखते हुए भीड़ गायब करने का नया जुगाड़ निकाल लिया गया है। देखिए, क्या है ये जुगाड़?
Without Money in banks, New bank plan crowd took to end
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना में नोट बंद करने के 35वें दिन बाद भी सुबह सर्दी में ही लोग खड़े हो जाते है और धीरे धीरे लाइन काफी लंबी हो जाती है। कुछ लोगों को कैश मिल जाता है तो कुछ नकदी लेने से वांछित रह जाते है। बैंकों में कैश न होने की वजह से बैंक वालों ने भी नया फंडा अपना लिया है। 
Without Money in banks, New bank plan crowd took to end
बैंक में कैश नहीं तो बैंक वाले जनता को कूपन का लालीपाप दे रहे है। बैंक में कैश लेने आने वाले लोगों को पांच से दस दिन बाद का कूपन दिया जा रहा है और उन्हें कहा जा रहा है कि आप को मैसेज आ जाएगा तो अगले दिन पैसे लेने आईएगा। कूपन सिस्टम सेलोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सैलरी लेने वालों को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों को अपनी तनख्वाह निकलवाने के लिए भी कई घंटों तक बैंक के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Without Money in banks, New bank plan crowd took to end
बैंक में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
लक्कड़ बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर काफी हंगामा हुआ। बैंक के बाहर महिलाए लाइन लगा कर पैसे जमा कराने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने महिलाओं को धक्का देकर आगे जाने की कोशिश की। इसी दौरान महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरु कर दिया। जिस कारण महिलाओं ने बैंक के बाहर शोर मचाना शुरु कर दिया। इसी दौरान आस-पास के लोगों ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
Without Money in banks, New bank plan crowd took to end
मिल्लरगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़े पुनीत कुमार ने कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। कंपनी की तरफ से हर तीन या चार तारीख को उसकी सैलरी खाते में आ जाती है। जिसके बाद वह घर का खर्च चलाता है। सरकार की तरफ से चौबीस हजार रुपये निकलवाने की सीमा रखी है, लेकिन बैंक वाले उन्हें कूपन थमा रहे है। बैंक वालों ने उन्हं चार दिन का कूपन दिया था। जब वह पैसे लेने के लिए आया है तो उसे कैश न होने का कह वापिस लौटाया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed