एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को ऐसा दर्द दिया, जिसे सुनकर हर एक महिला यही दुआ करेगी कि उसका पति ऐसा न हो। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
घटना पंजाब के अबोहर की है। गांव अमरपुरा में वीरवार को जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बालों से घसीटते हुए बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में महिला सरकारी अस्पताल में दाखिल है। मामले की वीडियो फुटेज और पीटते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। डीएसपी राहुल भारद्वाज ने मामले में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करीब 30 वर्षीय सुनीता पुत्री माना सिंह ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व गांव अमरपुरा निवासी महेंद्र कुमार के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। सुनीता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर महावीर ने अपनी 12 एकड़ जमीन में से 6 एकड़ अपने दूसरे बेटे के नाम कर दी जबकि बाकी की छह एकड़ दो बेटियों के नाम कर दी जबकि उसके पति को कुछ नहीं दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने कुछ वर्ष पहले उसे जहर देकर मारने का प्रयास भी किया था जिस पर पुलिस ने उसके ससुरालियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। पिछले करीब छह माह से वह घरेलू कलह के चलते अपने मायके गांव कल्लरखेड़ा में रह रही है। इसी दौरान उसने अपना जमीनी हक लेने के लिए कोर्ट में केस लगाया जबकि उसके पति ने उससे तलाक लेने का केस दायर किया।
सुनीता ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अगर वह तलाक नहीं लेना चाहती तो अपने घर पर जाकर रह सकती है। अदालत के आदेशों पर ही वीरवार को जब वह अपने सुसराल पहुंची उसके पति सहित सास ससुर ने उससे बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान जब बीच बचाव में उसका 11 वर्षीय बेटा भुवनेश आया तो उन्होंनें उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।