{"_id":"6abe5aa55ed44356f2089afb","slug":"bjp-to-launch-a-cleanliness-drive-today-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1138035-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भाजपा आज चलाएगी सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भाजपा आज चलाएगी सफाई अभियान
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेशभर में सफाई अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद गांधी जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिला से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से जिम्मेदारी तय कर सफाई अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में खादी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने परिवार सहित खादी भंडारों पर जाने और खादी के वस्त्र खरीदकर स्वदेशी के प्रति लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, वेद फुल्ला सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।