रेप के मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद सवाल उठ रहा है कि डेरे का क्या होगा? कौन डेरे की कमान संभालेगा?
साध्वी यौन शोषण में डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद डेरा प्रेमियों की निगाहें डेरे के अगले उत्तराधिकारी पर हैं। डेरा सच्चा सौदा का संचालन कौन करेगा इस संबंध में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
3 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
डेरा प्रमुख का परिवार नया डेरा परिसर में ही रहता है और शाही जीवन यापन करता है। मना जा रहा है कि डेरे के संचालन की कमान हनीप्रीत के हाथों में आ सकती है, जबकि संगत को संभालने का जिम्मा जसमीत को सौंपा जा सकता है। हालांकि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी।
4 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
राजस्थान के श्रीगंगानगर के गांव गुरुसर मोडिया निवासी मग्घर सिंह के घर नसीब कौर की कोख से 15 अगस्त 1967 को जन्मे गुरमीत राम रहीम सिंह आठ साल की आयु में डेरा सच्चा सौदा आने जाने लगे थे। तत्कालीन गद्दीनशीन संत शाह सतनाम सिंह के सानिध्य में उन्होंने आध्यात्म की ओर रुख किया। शाह सतनाम सिंह महाराज ने वर्ष 1990 में उन्हें डेरा सच्चा सौदा की कमान सौंप दी।
5 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
इसके बाद उन्होंने डेरे का विस्तार न केवल देश बल्कि विदेश में भी किया। इससे डेरे के अनुयायियों की संख्या 6 करोड़ तक पहुंच गई। एमएसजी कंपनी के बैनर तले हर प्रकार का सामान बनाकर डेरे को बाजार भी उतार दिया। इसी बीच डेरा प्रमुख ने अपनी दत्तक पुत्री के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा और पांच फिल्में भी बनाईं।