फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजूबाः देखिए ये इंसान, हाड़ गलाने वाली ठंड में बर्फ पर सोता है, गर्मी में अलाव सेकता है

Thu, 10 Jan 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
weird news, Santlal feels cold during summers, hot during winters
अनोखा इंसान, संतलाल
जनवरी का महीना, जहां हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ रही है, वहां एक बुजुर्ग ऐसे हैं जो बर्फ की सिल्ली पर सोते हैं। बर्फ खाते हैं और गर्मी में अलाव सेकते हैं। ये बहुत अजीबोगरीब शख्स है, जिसके बारे में जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे। डॉक्टर्स भी हैरान हैं, वे समझ ही नहीं पा रहे कि ऐसा हो कैसे सकता है।
weird news, Santlal feels cold during summers, hot during winters
अनोखा इंसान, संतलाल
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर का रहने वाला संतलाल सभी के लिए पहले बना हुआ है। क्योंकि इस शख्स को गर्मी में सर्दी लगती है और सर्दी में गर्मी लगती है। यह शख्स तपती गर्मी में कंबल ओढ़े रहता है और अलाव सेकता है। वहीं भरी सर्दी में वह आइसक्रीम खाता है। अपने शरीर को देखकर यह शख्स खुद भी चौंक जाता है। वहीं गांव वाले कहते हैं कि हम संत राम को बचपन से देखते आ रहे हैं और जैसा वह कह रहा है, वैसा ही है।
weird news, Santlal feels cold during summers, hot during winters
अनोखा इंसान, संतलाल
संतलाल खुद बताते हैं कि गर्मी में अगर रजाई और अलाव न मिले तो बुजुर्ग को नींद नहीं आती और कंपकंपी चढ़ी रहती है। ज्येष्ठ माह में जब लोग लू से बचने के लिए एसी, कूलर व पंखों का इस्तेमाल करते है। उस वक्त संतलाल को दिन में चलने वाली लू सोने पर सुहागे का काम करती हैं। कंबल और रजाई ओढ़ कर सोना पड़ता है। दिन में 10 बजने के बाद अलाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weird news, Santlal feels cold during summers, hot during winters
अनोखा इंसान, संतलाल
संतलाल बताते हैं कि उनका शरीर मौसम के विपरीत काम करता है। सर्दी के मौसम में अगर वह दिन में बर्फ न खाएं तो उनको चैन नहीं आता। भरी सर्दी के मौसम में जोहड़ या नहर में दिन में कम से कम तीन बार नहाना पड़ता है। घर पर बर्फ की सिल्ली पर सोता हूं, बर्फ खाता हूं। यह सब संतलाल की आम दिनचर्या है और अब तो घरवालों को भी यह सब आम लगने लगा है।
विज्ञापन
weird news, Santlal feels cold during summers, hot during winters
अनोखा इंसान, संतलाल
कहते हैं कि जिस तरह नशा करने वाले को नशीली वस्तु जब तक ना मिले, तब तक वह तड़पता है। ठीक उसी तरह अगर इस बुजुर्ग को गर्मी में आग और सर्दी में बर्फ समय पर ना मिले तो समझो शरीर व दिमाग में हड़बड़ाहट शुरू हो जाती है। वह आजतक बीमार नहीं हुआ। सिर्फ सादा खाना दाल-रोटी ही रोजाना का भोजन है। वर्ष 1976-77 में मैट्रिक पास की। 21 साल की उम्र में शादी हुई। लोग अब इस बुजुर्ग को ‘मौसम विभाग’ के नाम से पुकारते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed