पंजाब में पिछले कई दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को प्रचंड ठंड से राहत जरूर दी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम सुहाना हो चला है। गर्मी से लोग बेहाल थे लेकिन अब बादल झूम के बरस रहे हैं।
2 of 6
झमके बरसे बदरा
- फोटो : अमर उजाला
बठिंडा में देर रात तेज आंधी के बाद दो घंटे तक हुई बारिश से शहर के मुख्य सिरकी बाजार, मिनी सचिवालय के समीप रोड पर पानी जमा हो गया। सिरकी बाजार में जमा तीन से चार फुट पानी के कारण मंगलवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। वहीं बरसात से हीरा चौक के पास स्थित एक जिम की छत गिर गई हालांकि छत गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिम में रखा समान मलबे में दब गया।
बारिश से तापमान में एकदम गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने 28 एमएम बरसात रिकॉर्ड की। जिले का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में मंगलवार सुबह 10.30 बजे अचानक बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार निशान सिंह पुत्र महिंदर सिंह सुबह खेतों में काम कर रहा था। सुबह साढ़े दस बजे बिजली गिरने का धमाका हुआ। उसके कपड़े जल गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण डर गए। निशान सिंह को उठाकर अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुक्तसर में सोमवार रात भर हुई जोरदार बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के हालात हो गए।
रात करीब दस बजे शुरू हुई बारिश सुबह करीब छह बजे तक जारी रही। इससे शहर की कई गलियां व बाजार जलमग्न हो गए। लुधियाना में भी बरसात ने गर्मी से आम जनता को भारी राहत दी है। लुधियाना में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है तो सबसे ज्यादा बादल बठिंडा में बरसे हैं। यहां पर 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।