फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी किल्लत पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने मेयर वार्ड में की गांधीगीरी

Wed, 27 Apr 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Water scarcity: youth congress distributed water into chandigarh Mayor wards
चंडीगढ़ में पानी किल्लत पर यूथ कांग्रेस की गांधीगीरी - फोटो : amar ujala

पानी की किल्लत के चलते हाहाकार मचा हुआ है। युवा कांग्रेस ने सेक्टर-37 में पानी की किल्लत के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। युवा कांग्रेसी गांधीगीरी दिखाते हुए सेक्टर-37 में पानी के चार टैंकर लेकर पहुंचे और लोगों को पानी बांटा।

Water scarcity: youth congress distributed water into chandigarh Mayor wards
चंडीगढ़ में पानी किल्लत पर यूथ कांग्रेस की गांधीगीरी - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ सेक्टर-37 वासियों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले इसके चलते स्थानीय निवासियों ने रोष भी जाहिर किया था। बुधवार को विरोध का नेतृत्व युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हरमेल केसरी के नेतृत्व में किया गया। इन विरोध का जवाब देने के लिए मेयर भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए उनका धन्यवाद भी किया।

Water scarcity: youth congress distributed water into chandigarh Mayor wards
चंडीगढ़ में पानी किल्लत पर यूथ कांग्रेस की गांधीगीरी - फोटो : amar ujala

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरुण सूद के घर के आसपास की गलियों में रहने वालों को भी पानी बांटा। हांलांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पानी टैंकर लेकर मेयर की गली में जा रहे यूथ कांग्रस के नेताओं ने रोका भी लेकिन जल्दी ही मसला सुलझ गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर की मंजिलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। एक बुजुर्ग औरत ने बताया कि टाप फ्लोर में पानी नहीं चढ़ने के कारण अब वह यह सेक्टर छोड़कर जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Water scarcity: youth congress distributed water into chandigarh Mayor wards
चंडीगढ़ में पानी किल्लत पर यूथ कांग्रेस की गांधीगीरी - फोटो : amar ujala

अरुण सूद, मेयर ने इस संबंध में कहा कि क्या पानी की किल्लत सिर्फ सेक्टर-37 में ही है। पानी के लो प्रेशर की दिक्कत पूरे शहर में चल रही है। इनमे कांग्रेस पार्षदों के वार्ड भी शामिल हैं। युवा कांग्रेस को पानी के टैंकर पहुंचाने का शौक है तो वह दूसरे वार्ड में रहने वालों तक भी पानी पहुंचाए। युवा कांग्रेस को एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करना चाहिए ताकि लोग पानी मंगवाने के लिए उनसे संपर्क कर सकें। पानी की किल्लत सिर्फ इस साल ही नहीं, बल्कि पिछले 5 सालों से हो रही है और उस समय कांग्रेस की ही मेयर विराजमान थी। कांग्रेस की गलत नीतियों का नतीजा पूरा शहर भुगत रहा है।

विज्ञापन
Water scarcity: youth congress distributed water into chandigarh Mayor wards
चंडीगढ़ में पानी किल्लत पर यूथ कांग्रेस की गांधीगीरी - फोटो : amar ujala

हरमेल केसरी, अध्यक्ष, युवा कांग्रेस ने बताया कि पिछले साल जब कजौली वाटर वर्क्स के पांचवें और छठे फेज से पानी आने का विवाद सुलझा था तो सांसद किरण खेर और भाजपा नेताओं ने क्रेडिट लेते हुए दावा किया था कि इस साल की गर्मियों तक 34 एमजीडी पानी मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन दावा जुमला ही निकला। इस समय मेयर के वार्ड में ही पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है, वह शहर की किल्लत किस तरह से दूर करेंगे। मेयर शहर में पानी की किल्लत दूर करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। मेयर अपनी जिम्मेवारी निभाएं, अगर शहर में कहीं और भी पानी की मांग होगी तो युवा कांग्रेस के वर्कर वहां पर भी पानी वितरण करने जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed