मुंबई इंडियंस Vs किंग्स इलेवन पंजाब: दर्शकों के शोर से गूंजा स्टेडियम
इसके बाद 9.1 ओवर में जब पार्थिव को अक्षर पटेल ने 32 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट किया तो वह पवेलियन की ओर चल पड़े। लेकिन इस बार फिर किस्मत ने उनका साथ दिया। रिप्ले में जब अंपायर ने देखा की स्टंप के साथ उनका पैर क्रीज के अंदर था तो पार्थिव फिर से बल्लेबाजी करने पहुंच गए। दो बाद आउट होने के बाद वापस आने पर दर्शकों ने भी पार्थिव की पारी का खूब लुत्फ उठाया। उन्होंने दो बार मिले जीवनदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया। उन्होंने 40 गेंदों पर अर्धशतक जड़ टीम के टोटल स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से हरभजन सिंह को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका दिया गया। इसे लेकर भज्जी भी मैच से पहले मैदान पर वार्म अप सत्र में काफी उत्साहित नजर आए। मैच के दौरान अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के बड़े बेटे पहुंचे। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब का हौसला बढ़ाने के लिए टीम की सह मालकिन प्रीटी जिंटा भी पहुंचीं।