कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
पंजाब के अबोहर में रेप के आरोपियों के लोगों ने हाथ-पैर काट डाले। एक की मौत की खबर फैली तो हिंसा हो गई। देखिए, पूरा मामला।
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
मामला, शराब कारोबार की रंजिश का बताया जा रहा है। शराब कारोबारी के एक गुट के युवक भीम और गुरजंट जंटा के खिलाफ बीती 03 दिसंबर को एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था।
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
पुलिस सबूत न होने का बहाना बनाकर भीम और गुरजंट को गिरफ्तार करने से बचती रही। राज़ीनामे को लेकर भीम टांक ग्रुप को शराब कारोबारी के दूसरे हैरी ग्रुप के साथ बात करने के लिए फार्म हाउस बुलाया।
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
जैसे ही भीम व जंटा फॉर्महाउस पहुंचे, वहां मौजूद हैरी ग्रुप ने लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। फिर भीम के दोनों हाथ और दोनों पांव काट दिए। जबकि जंटा का एक पांव और एक हाथ काटा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। भीम ने अमृतसर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
भीम के मरने की खबर फैलते ही अबोहर में लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जबरन दुकानें बंद कराईं गईं। कई जगह तोड़-फोड़ की। भीड़ ने शराब ठेके को आग के हवाले कर दिया।