बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार
बुजुर्ग दंपति से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही चंडीगढ़ पुलिस ने किरकिरी होते देख आरोपी युवक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पहले उसे रिहा कर दिया था। देखिए, पूरा मामला।
बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार
बुधवार रात को नशे में धुत युवक राजीव ने बुजुर्ग दंपति की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थी। उसकी ये सारी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।
बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार
पहले पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी युवक की एसडीएम के पास ही जमानत हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों की नींद ख्रुली और युवक पर चार और धाराएं लगाकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार
पुलिस वीरवार शाम तक बुजुर्ग दंपति पर समझौता करने का दबाव बनाती रही। जब पीड़ित नहीं माने तो मामूली मारपीट की धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया। जिसकेतहत आरोपी को एसडीएम के पास से ही जमानत मिल गई थी।
बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार
शुक्रवार को जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ और चारों तरफ यूटी पुलिस की किरकिरी होने लगी तब जाकर चार और धाराएं लगाकर युवक को दोबारा गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 323, 341, 452 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।