फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: फौजी बनना चाहते थे, जूठे गिलास धोए और अभिनेता बन गए ओमपुरी

Wed, 18 Oct 2017 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Oct 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
veteran bollywood actor om puri birthday, om puri life, om puri secrets
राजनीति की इच्छा जाहिर की - फोटो : Getty
ओमपुरी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता वो कैसे बने, आइए जानते हैं।
veteran bollywood actor om puri birthday, om puri life, om puri secrets
Om Puri
दुनिया भर में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी एक फौजी बनना चाहते थे। वहीं, फिल्मी दुनिया में ओम पुरी एक ऐसे शख्स थे, जो विवादों से हमेशा दूर रहे। लेकिन विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ते थे। कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वह उलझे रहे। इनका पूरा नाम ओम राजेश पुरी था।
veteran bollywood actor om puri birthday, om puri life, om puri secrets
om puri
18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में ओमपुरी का जन्म हुआ था। ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। इनके पिता रेलवे और इंडियन आर्मी में कार्यरत थे। उन्होंने एफटीआईआई से ग्रेजुएशन किया। उसके बाद साल 1973 में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग के गुर सीखे। यहां अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी उन्हें अभिनय सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
veteran bollywood actor om puri birthday, om puri life, om puri secrets
बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी
एनएसडी के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद ओमपुरी ने मुंबई का रुख किया और धीरे-धीरे फिल्मों में स्थापित हुए। कला फिल्मों से टेलीविजन, व्यवसायिक फिल्मों और हॉलीवुड की फिल्मों तक का सफर तय करके उन्होंने सफलता का स्वाद भी चखा। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है।
विज्ञापन
veteran bollywood actor om puri birthday, om puri life, om puri secrets
om puri
ओमपुरी ने बचपन में बहुत संघर्ष किया। पांच वर्ष की उम्र में ही वे रेल की पटरियों से कोयला बीनकर घर लाया करते थे। सात वर्ष की उम्र में वे चाय की दुकान पर गिलास धोने का काम करने लगे थे। वह सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर कॉलेज पहुंचे। हालांकि इस दौरान भी वह छोटी-मोटी नौकरियां करते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed