फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ठुमके से करोड़ों दिल लूटने वाली सपना चौधरी कौन है, बॉलीवुड तक कैसे पहुंची?

Mon, 26 Feb 2018 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
veerey ki wedding fame dancer sapna choudhary profile
सपना चौधरी
अपने लटको-झटकों से करोड़ों लोगों का दिल धड़काने वाली सपना चौधरी आखिर कौन है और एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक कैसे पहुंची, जानिए।
veerey ki wedding fame dancer sapna choudhary profile
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र में पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर मां, भाई और बहन को पाला। सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाई और अब बॉलीवुड में एंट्री करके धमाल मचा रही हैं। इनकी एक झलक पाने को लोग पागल हुए रहते हैं, नाम है सपना चौधरी। इन्हें उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
veerey ki wedding fame dancer sapna choudhary profile
Sapna Chaudhary - फोटो : YouTube
आज सपना चौधरी उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है, लेकिन किस्मत साथ नहीं देती। सपना चौधरी आज देश भर में स्टेज शो करती हैं और जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं। हजारों की संख्या में लोग उनका डांस देखने पहुंचते हैं, कई बार हंगामा भी हो जाता है। लेकिन सपना चौधरी दीवाना बनाकर रख देने वाली सनसनी कैसे बनी, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
विज्ञापन
veerey ki wedding fame dancer sapna choudhary profile
sapna chaudhary
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।

 
विज्ञापन
veerey ki wedding fame dancer sapna choudhary profile
Sapna Chaudhary
इसी करियर की बदौलत सपना चौधरी ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की। सपना चौधरी का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है। इतना समय भी नहीं होता कि आराम से खा सके और सो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed